फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi violence: police on High Alert in haridwar for Holi 2020

उत्तराखंड: दिल्ली हिंसा के बाद होली को लेकर सतर्क हुई पुलिस, हरिद्वार में हाई अलर्ट 

Fri, 28 Feb 2020 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2020 11:53 PM IST
सार

  • पुलिस ने बनाई सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति,  जिले में हाई अलर्ट

विज्ञापन
Delhi violence: police on High Alert in haridwar for Holi 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के दंगों के बाद बनी परिस्थितियों के बाद हरिद्वार पुलिस ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। रंगों का त्योहार के दौरान असामाजिक तत्व किसी तरह की गड़बड़ न करें इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने लगी है।

विज्ञापन


जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर सभी थाना प्रभारियों को कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। शांति समितियों की बैठक के बहाने पुलिस की ओर से लोगों को शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


 एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस की ओर से सभी सीओ तथा थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सुराग के प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। हर थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठक की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित करने के साथ ही पहले से संवेदनशील गांवों और शहरी क्षेत्रों  में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।  एसएसपी ने बताया कि सभी लोगों को सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है। 

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक 

पुलिस अधिकारियों ने होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। गांव इब्राहिमपुर में पुलिस की ओर से लोगों की बैठक बुलाई गई। बैठक में थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने लोगों से होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। चेताया कि होली के त्योहार पर यदि किसी ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया या फिर किसी पर जबरदस्ती रंग लगाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर यूसुफ, मुनफैद, सलीम, जाबिर, शकील, रमेश, संजय, सुरेंद्र, प्रमोद और विजय आदि मौजूद रहे। 

विनोद और सुल्तान की दोस्ती की मिसाल 
उपनगरी ज्वालापुर के रहने वाले अलग-अलग धर्म के दो युवकों की दोस्ती हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर रही है। तीन दशक पहले मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर निवासी विनोद चौहान और मोहल्ला पुराना बकरा मार्केट ज्वालापुर निवासी सुल्तान अहमद एक बिजली की दुकान पर काम सीखते थे।

उस समय दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों युवक एक दूसरे के घर आने जाने लगे। 1984 में दोनों मिलकर ज्वालापुर में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान खोल ली। आज भी दोनों मिलकर दुकान चलाते हैं। आज भी क्षेत्र के लोग विनोद चौहान और सुल्तान अहमद की दोस्ती की मिसाल देते हैं। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि वह होली, दीपावली और ईद का त्योहार परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed