फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi tourist rescue from chakrata after stuck in heavy snowfall

उत्तराखंड: 10 दिन बाद निकाले लोखंडी में फंसे दिल्ली के चार पर्यटक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता (देहरादून)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता (देहरादून) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi tourist rescue from chakrata after stuck in heavy snowfall
पर्यटकों को निकालने पहुंची एसडीआरएफ की टीम

उत्तराखंड के चकरात में लोखंडी में बर्फबारी के चलते पिछले नौ दिनों से फंसे दिल्ली के पर्यटकों को दसवें दिन एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को सकुशल वहां से बाहर निकाल लिया। इससे पर्यटकों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


बता दें, दिल्ली के चार पर्यटक सैय्यद अफसाज व कादरी दोनों निवासी मालवीय नगर दिल्ली, जोयल शालोन निवासी नोयडा उत्तर प्रदेश, अधिराज, आदित्य सिंह निवासी रोहिणी दिल्ली नौ दिन पहले चकराता घूमने आए थे।
विज्ञापन


ये लोखंडी स्थित एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान भारी बर्फबारी के चलते मुख्य मार्ग बंद हो गया जिस कारण चारों पर्यटक वहीं फंस गए। पर्यटक जिस होटल में ठहरे थे वहां खाना-पीने की सामग्री भी समाप्त होने की कगार पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक मार्ग नहीं खुलने पर पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर वहां से बाहर निकालने की अपील भी की थी। सोशल मीडिया व समाचार माध्यमों में मामला प्रकाश में आने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने नौ दिन बाद पर्यटकों की सुध ली।

मंगलवार को प्रशासन के साथ मिलकर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बारह किमी पैदल चलकर लोखंडी पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी पर्यटकों को बाहर निकाल लिया। तहसीलदार केएस नेगी ने बताया कि पर्यटकों के वाहन को निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed