{"_id":"5ce7e49bbdec22073b653435","slug":"delhi-pilgrim-drown-in-mandakini-river-in-rudraprayag-sdrf-not-got-any-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खींचते समय नदी में गिरे दिल्ली के तीर्थयात्री का नहीं कोई सुराग, ड्रोन की मदद लेगी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो खींचते समय नदी में गिरे दिल्ली के तीर्थयात्री का नहीं कोई सुराग, ड्रोन की मदद लेगी एसडीआरएफ
Fri, 24 May 2019 06:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 24 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग दो दिन पूर्व रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी में गिरे श्रद्धालु की खोजबीन में ड्रोन कैमरा की मदद ली जाएगी। एसडीआरएफ व पुलिस व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
यात्रा कंट्रोल रूम और पुलिस द्वारा बताया कि 22 मई को दोपहर को प्रदीप पालीवाल (49) पुत्र रमेश पालीवाल, निवासी शाहदरा, नई दिल्ली, गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग से केदारनाथ जा रहे थे। रामबाड़ा में पुल के समीप वह कैमरा से फोटो खींच रहे थे।
विज्ञापन
तभी उनका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मंदाकिनी नदी में गिर गए। जब, तक मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, नदी के तेज बहाव में दूर बह गए। सूचना पर भीमबली में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा डीएम व एसपी को घटना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन अभी तक व्यक्ति का पता नहीं लग पाया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि नदी में बहे श्रद्धालु की खोजबीन की जा रही है। क्षेत्र में नदी संकरी घाटी से बह रही है, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
शनिवार को ड्रोन कैमरा से खोजबीन की जाएगी। विदित हो कि जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान एक एसडीएम वैकल्पिक पुल से मंदाकिनी नदी में गिर गए थे। जिनका पता नहीं चल पाया था।