गंगा में डूबने से बचाने के बाद दिल्ली की युवती बनी हरिद्वार पुलिस के लिए सिररर्द, कैसे जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबने से बचाई गई दिल्ली की युवती स्थानीय पुलिस के गले की फांस बन गई है। जिला अस्पताल में भर्ती युवती अपने परिजन के मोबाइल फोन नंबर नहीं बता रही है। इधर, अब स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क साध रही है।
सोमवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में डूब रही एक युवती को जल पुलिस ने बचा लिया था। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को होश में आने पर युवती ने अपना नाम मनी पुत्री सतीश शास्त्री निवासी राजनगर पार्ट द्वितीय पालम नई दिल्ली बताया।
जब पुलिस ने अपने परिजनों का मोबाइल फोन नंबर देने की बात कही तब युवती ने चुप्पी साध ली। पुलिस के लाख पूछने पर भी युवती ने मोबाइल फोन नंबर नहीं दिया। अब थक हार कर पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी की माने तो युवती अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। इसलिए वह यहां क्यों आई थी और उसने खुद छलांग लगाई थी या फिर वह बह गई थी। इन सब बिंदुओं पर तभी पूछताछ हो सकेगी।