फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Ganga Special Train Will Run

यात्रियों के खिल उठेंगे चेहरे, चलेगी अब हरिद्वार दिल्ली गंगा स्पेशल ट्रेन

Fri, 19 Jan 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Jan 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
 Delhi Ganga Special Train Will Run
ट्रेन - फोटो : self

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। जुलाई तक भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा हो जाएगा। सीएम ने हरिद्वार से दिल्ली के लिए सीधी रेलगाड़ी चलवाने की मांग भी की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने फिजिबिलिटी सर्वे करवाने की बात कही।

सीएम ने यह भी बताया कि देवबंद-रुड़की प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड के नौ गांवों का भूमि अधिग्रहण फाइनल स्टेज पर है। उत्तर प्रदेश के 14 गांवों केे भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए 220 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं गंगा दर्शन विशेष रेल सेवा संचालित किए जाने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया किराज्य हित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ प्री-बजट बैठक में राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन योजनाओं पर भी वित्त मंत्री से हुई चर्चा

 Delhi Ganga Special Train Will Run
trivendra singh rawat
राज्य के भविष्य की आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में संसाधनों में बढ़ोतरी किए जाने की मांग वित्त मंत्री से की। सीएम ने बताया कि राज्य में पांच सितारा होटलों के कई प्रस्ताव आए हैं। इसके अलावा अन्य पर्यटन योजनाओं पर भी वित्त मंत्री से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर प्रदेश में केंद्र सरकार की सहायता से चल रही योजनाओं, रेल सुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा हुई है, जिनका समावेश आम बजट में किए जाने का अनुरोध वित्त मंत्री से किया गया।

मुख्यमंत्री ने जेटली को हिमालयी राज्यों को देश के अन्य राज्यों के लिए पर्यावरणीय सेवा में योगदान देने के लिए ग्रीन बोनस दिए जाने का भी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 70 प्रतिशत वन क्षेत्र है, जो देश को बेहतर पर्यावरण व प्राण वायु दे रहा है, इसके लिए वित्त मंत्री से अर्थिक सहयोग के लिए अनुरोध किया गया है।
 

राज्य की कर संग्रह से संबंधित समस्याओं से भी वित्त मंत्री को अवगत कराया

 Delhi Ganga Special Train Will Run
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री ने राज्य की कर संग्रह से संबंधित समस्याओं से भी वित्त मंत्री को अवगत कराया। इसके अलावा जमरानी बांध परियोजना को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने, सीमांत क्षेत्रों के विकास खंडों के लिए ग्रामीण विकास संबंधी विशेष योजनाओं, आपदा ग्रस्त गांवों के पुनर्वास आदि से संबंधित अन्य राज्यहित से जुड़े प्रकरणों को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

संग्रहालय के लिए मिलेंगे तीस करोड़
मुख्यमंत्री ने वन, पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में संग्रहालय बनाने की मांग की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तीस करोड़ रुपये स्वीकृत करने को कहा है। इसी प्रकार पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हरिद्वार-देहरादून सीएनजी लाइन पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed