फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi-Dehradun Expressway CM Dhami Inspected elevated road will be inaugurated in first week of January

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: सीएम धामी ने एलिवेटेड रोड का लिया जायजा, जनवरी के पहले हफ्ते में उद्घाटन संभव

Mon, 02 Dec 2024 11:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2024 11:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में प्रयोग की गई आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन
Delhi-Dehradun Expressway CM Dhami Inspected elevated road will be inaugurated in first week of January
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर अक्षरधाम से बागपत और गणेशपुर से आशारोड़ी (देहरादून) तक का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशारोड़ी से गणेशपुर तक बन चुके एलिवेटेड रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रथम चरण में दोनों निर्मित हिस्सों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत बने एलिवेटेड रोड का उद्घाटन होगा। एनएचएआई ने उद्घाटन से पूर्व एलिवेटेड रोड का सुरक्षा ऑडिट सफलतापूर्वक कर लिया है।
विज्ञापन


बोले सीएम- चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को होगी सुगमता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में प्रयोग की गई आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। एनएच के अफसरों ने सीएम को बताया कि इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय कर एशिया का पहला सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण सुरक्षित बनाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में महत्वपूर्ण परियोजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा मात्र ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट से उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अंतिम चरण में हैं। निर्माण पूरा होने के बाद चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी।
विज्ञापन

National Games: आईओएस की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हिस्सों में पूरा हुआ निर्माण
प्रथम खंड में सहारनपुर जिले के गणेशपुर से शुरू होकर आशारोड़ी तक 14 किमी. लंबा एलिवेटेड रोड बनाया गया है। इसमें वन्यजीवों के लिए खासकर बनाया गया 12 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर है। मेरठ-दिल्ली-सहारनपुर से आने वाले वाहन गणेशपुर से अब एलिवेटेड रोड के जरिये दून में प्रवेश करेंगे। दूसरे खंड में 32 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड है, इसमें दिल्ली खंड का 17 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड, जबकि शेष 15 किलोमीटर गाजियाबाद और बागपत जिले की सीमा में है। यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत जिले के मवीकला गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जुड़ रहा है।

एक नजर
- कुल लंबाई : 210 किलोमीटर
- प्रारंभिक बिंदु : देहरादून में आशारोड़ी
- अंतिम बिंदु : अक्षरधाम

इन्फ्रास्ट्रक्चर
- एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही की पूरी निगरानी रहेगी। एक्सप्रेस वे को स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस किया गया है।
- एक्सप्रेस वे पर आपातकालीन सुविधाएं जैसे एम्बुलेंस और वाहनों की मरम्मत के लिए सर्विस स्टेशन आदि का इंतजाम किया जाएगा।
- यात्रियों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट, फ्यूल स्टेशन और पार्किंग सुविधाओं का भी इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed