फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi-Dehradun Expressway: 12 km distance will be covered in 12 minutes 716 crore approved for project

Delhi-Dehradun Expressway: एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा दून-पांवटा हाईवे, 12 मिनट में तय होगी 12 किमी की दूरी

Thu, 07 Dec 2023 01:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Dec 2023 01:30 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उत्तराखंड में दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और दून-पांवटा फोरलेन हाईवे पर काम कर रहा है। दो हाईवे को आपस में जोड़ने के लिए 12.17 किमी नई ग्रीन फील्ड रोड के लिए एनएचएआई टेंडर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Delhi-Dehradun Expressway: 12 km distance will be covered in 12 minutes 716 crore approved for project
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। इसके तहत प्रेमनगर के झाझरा से आशारोड़ी चेक पोस्ट तक नई ग्रीन फील्ड रोड पर शीघ्र कार्य शुरू होने जा रहा है। 12 किमी के चार लेन हाईवे के बन जाने से यह दूरी 12 मिनट में पूरी हो सकेगी। केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही परियोजना के लिए 716 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उत्तराखंड में दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और दून-पांवटा फोरलेन हाईवे पर काम कर रहा है। दो हाईवे को आपस में जोड़ने के लिए 12.17 किमी नई ग्रीन फील्ड रोड के लिए एनएचएआई टेंडर जारी कर दिए हैं। एक-दो माह में टेंडर फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले तीन से चार माह में परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए देहरादून के छह गांवों की 44 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इसकी एवज में 120 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है।
विज्ञापन


Dehradun: किसानों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत, गांधी पार्क में मौन उपवास पर बैठे
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सड़क देहरादून के लिए बाईपास की तरह काम करेगी। जिससे शहर में भीड़भाड़ के साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। आशारोड़ी से दिल्ली की तरफ से आने वाला ट्रैफिक, जिसे चकराता, पांवटा, विकासनगर, मसूरी या धनोल्टी जाना है, वह इस सड़क की तरफ मुड़ जाएगा। इसी तरह से इन स्थानों से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को देहरादून शहर से नहीं गुजरना होगा। लोग झाझरा से सीधे आशारोड़ी पहुंच सकेंगे। इससे ईंधन और धन दोनों की बचत होगी।

Trending Videos

फिलहाल भूमि के मुआवजे का वितरण शुरू किया जा चुका है। प्रस्तावित सड़क आशारोड़ी में आरटीओ चेकपोस्ट के पास से शुरू होगी और ग्रामीण आबादी क्षेत्र से होकर झाझरा में देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर मिलेगी।

परियोजना के तहत छह किमी सड़क के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जबकि छह किमी सड़क वन भूमि पर बनेगी। वन भूमि हस्तांतरण की प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही फाइनल स्वीकृति भी मिल जाएगी। परियोजना के तहत सड़क के दोनाें तरफ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय आबादी को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। अगले तीन से चार माह में परियोजना पर धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। यह सड़क एक तरह से देहरादून शहर के लिए बाईपास का काम करेगी।
- पंकज मौर्य, एनएचएआई के परियोजना निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed