फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rainfall Delhi buses returning from Singhu border

Dehradun Rainfall: सिंघु बॉर्डर से लौट रहीं दिल्ली की बसें, बाढ़ के डर से सफर नहीं कर रहे लोग

Fri, 14 Jul 2023 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 06:09 PM IST
सार

दिल्ली आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रभारी रोहताश ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण पहले से ही दिल्ली जाने वाली बसें प्रभावित हो रही थीं, अब दिल्ली आईएसबीटी में जलभराव होने के कारण करीब 150 बसें सिंघु बॉर्डर तक जाकर लौट रहीं हैं।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall Delhi buses returning from Singhu border
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आई बाढ़ का असर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ा है। आईएसबीटी देहरादून से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों में गिने-चुने यात्री ही जा रहे हैं। बाढ़ के डर से लोग बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रोडवेज के कई बस चालक दिल्ली जाने से बच रहे हैं, इस कारण यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रभारी रोहताश ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण पहले से ही दिल्ली जाने वाली बसें प्रभावित हो रही थीं, अब दिल्ली आईएसबीटी में जलभराव होने के कारण करीब 150 बसें सिंघु बॉर्डर तक जाकर लौट रहीं हैं। इसके आगे बसों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


Kotdwar: भारी बारिश के बाद मालन पुल टूटने से नदी में बहे युवक का शव बरामद, दो लोग अभी भी लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल देहरादून के पर्वतीय, ग्रामीण और हरिद्वार, ऋषिकेश से दिल्ली के लिए रोज डेढ़ सौ बसें जाती हैं। इनमें प्रतिदिन 11 हजार लोग सफर करते हैं। दिल्ली में बाढ़ के कारण यात्रियों की संख्या घटकर तीन से चार हजार रह गई है। कांवड़ यात्रा के कारण पहले ही दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें सहारनपुर, गंगोह, करनाल, पानीपत और सोनीपत होते चलाई जा रही हैं। इससे बसों को लंबा सफर तय करने के साथ ही अतिरिक्त ईंधन खर्च करना पड़ रहा है। इससे रोडवेज को 70 फीसदी तक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

चंडीगढ़ से आने वाली बसें भी प्रभावित
उत्तराखंड के कई रूट बंद होने से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की लोकल और लॉन्ग रूट की बसें नहीं चल रही हैं। हालांकि देहरादून से चंडीगढ़ की सेवा जारी है।

कांवड़ यात्रा और भूस्खलन की घटनाओं के बाद दिल्ली की बाढ़ ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन प्रभावित कर दिया है। इस माह निगम की कमाई घटकर 50 फीसदी पर पहुंच गई है। उम्मीद है कि सप्ताह के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा।

-संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed