फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Blast Police teams formed for investigation in Uttarakhand gathering information about Chemical Purchase

Delhi Blast: उत्तराखंड में जांच के लिए पुलिस टीमें गठित, दून-ऋषिकेश से केमिकल खरीदने वालों की जुटाई जानकारी

Tue, 11 Nov 2025 10:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Nov 2025 10:30 PM IST
सार

दिल्ली में हुए धमाके के पीछे संवेदनशील रसायनों के इस्तेमाल की आशंका है जिसके मद्देनजर आसपास के राज्यों में रासायनिक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Blast Police teams formed for investigation in Uttarakhand gathering information about Chemical Purchase
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के बाद दून पुलिस ने जांच और सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को रासायनिक पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों और गोदामों पर अचानक पहुंचकर जांच की। जिन दुकानों से पिछले कुछ माह में केमिकल खरीदने वालों की पूरी जानकारी हासिल की। इन सभी को जांच के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में हुए धमाके के पीछे संवेदनशील रसायनों के इस्तेमाल की आशंका है जिसके मद्देनजर आसपास के राज्यों में रासायनिक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें दून के शहर कोतवाली क्षेत्र और ऋषिकेश स्थित केमिकल दुकानों व गोदामों पर अचानक पहुंचीं। जहां मुख्य तौर पर सोडियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट व सल्फर जैसे संवेदनशील रसायनों का स्टॉक और उनके खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र में चार दुकानों तथा कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक दुकान को विशेष रूप से चेक किया गया। इन दुकानों में रखे रसायनोंं के स्टॉक की मात्रा को मिलाया गया। स्टॉक व विक्रय के रजिस्टर खंगाले गए। एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की कि इन दुकानों से पिछले कुछ समय में केमिकल की खरीद करने वालों की जानकारी ली गई है। उनकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद चमोली प्रशासन अलर्ट, बदरीनाथ धाम में बम निरोधक दस्ता तैनात


सभी होलसेल रसायन विक्रेताओं को स्पष्ट हिदायत है कि बिना वैध परिचयपत्र और बिल के खरीद-फरोख्त न करें ताकि संवेदनशील रसायनों का दुरुपयोग रोका जा सके। सतर्कता और पिछले कुछ समय में रसायनों के खरीद-फरोख्त की जानकारी जुटाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में मौजूद केमिकल दुकानों की जांच की है।

हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इन संवेदनशील रसायनों का कोई गलत इस्तेमाल न हो। साथ ही शहर में पिकेट जांच बढ़ा दी गई है। हर संदिग्ध की जांच की जा रही है।
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed