फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi belongs woman suicide and missing

दिल्ली के अफसर की पत्नी लापता, सुसाइड नोट में में सनसनीखेज बातें लिखी

Tue, 20 Jun 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 20 Jun 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
delhi belongs woman suicide and missing
suicide note

दिल्ली के बिजली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पंकज गुप्ता की पत्नी निष्ठा के हरिद्वार में गंगा में कूदकर खुदकुशी करने की बात सामने आई। निष्ठा ने खुद व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी एक दोस्त को भेजे सुसाइड नोट में ये बात लिखी है। हकीकत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में निष्ठा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने पर सीआईयू भी निष्ठा के मोबाइल फोन नंबर की डिटेल खंगाल रही है। 
विज्ञापन

     
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हटकू पैलेस एक्सटेंशन एंड्रूज साउथ की रहने वाली 29 साल की निष्ठा सिंह पत्नी पंकज गुप्ता रविवार को अपने घर से लापता हो गई थी। नवंबर 2016 में उसका प्रेम विवाह दिल्ली के बिजली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पंकज गुप्ता से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की सूचना पर पता लगी सच्चाई

delhi belongs woman suicide and missing
Whatsapp

परिजनों ने ही इंद्रापुरम थाने में पुलिस को सूचना दे दी थी।  इसी दौरान निष्ठा ने व्हाट्सएप पर बने ग्रुप में एक मैसेज भेजकर हरिद्वार में गंगा में कूदकर खुदकुशी करने की बात कही। एक दोस्त की सूचना पर परिजन हरकत में आए। यह जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीआईयू ने जब निष्ठा के मोबाइल फोन को खंगाला तो एक नंबर 15 जून से ही स्विच ऑफ मिला। दूसरे मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

एसएसआई चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि निष्ठा ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद न्याय दिलाया जाए। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला की तलाश कर रहे थे, इस बीच घरवालों का पुलिस का फोन आया कि वह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed