फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delay in identification of Divyang posts became a hindrance in the recruitment drive CS angry Uttarakhand news

Dehradun: भर्ती की मुहिम में रोड़ा बनीं दिव्यांग पदों के चिन्हांकन में देरी, सीएस ने दिया विभागों को अल्टीमेटम

Sat, 22 Apr 2023 11:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Apr 2023 11:53 AM IST
सार

प्रदेश सरकार के विभागों, निगमों, बोर्डों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, इकाइयों में हजारों की संख्या में पद खाली हैं। मुख्यमंत्री धामी ने नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही सभी विभागों से भरे जाने वाले जरूरी पदों के प्रस्ताव समय से तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Delay in identification of Divyang posts became a hindrance in the recruitment drive CS angry Uttarakhand news
बैठक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फरमान पर शासन ने खाली पदों को भरने के लिए जो प्रस्ताव (अधियाचन) मांगे थे, वे विभागों की सुस्ती की वजह से अटक गए हैं। दिव्यांग श्रेणी के पदों के चिन्हांकन में देरी के कारण प्रस्ताव तैयार करने का काम पूरा नहीं हो पाया। मुख्य सचिव ने विभागों के इस सुस्त रवैये पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


उन्होंने विभागों को एक हफ्ते के भीतर चिन्हांकन कर अधियाचन शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। कार्मिक विभाग को भरोसा है कि अगले एक हफ्ते में विभागों से खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन प्राप्त हो जाएंगे, जिन्हें मई में हर हाल में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

विभागों में हजारों की संख्या में पद खाली

प्रदेश सरकार के विभागों, निगमों, बोर्डों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, इकाइयों में हजारों की संख्या में पद खाली हैं। मुख्यमंत्री धामी ने नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले ही सभी विभागों से भरे जाने वाले जरूरी पदों के प्रस्ताव समय से तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे। विभागों ने प्रस्ताव तैयार कर भी लिए, लेकिन दिव्यांग श्रेणी के पदों के चिन्हांकन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाई, जिससे प्रस्ताव लटक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने एसीएस को सौंपा था मॉनिटरिंग का जिम्मा

विभागों से भर्ती के लिए खाली पदों के प्रस्ताव तेजी से शासन को प्राप्त हों, इसकी मॉनिटरिंग का काम मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सौंपा था। एसीएस रतूड़ी लगातार समीक्षा कर रहीं थीं। कई विभागों से प्रस्ताव प्राप्त भी हुए।

चिन्हांकन में देरी की वजह

दिव्यांग श्रेणी के पदों के चिन्हांकन का काम समाज कल्याण विभाग करता था। दिव्यांगता की कुछ और श्रेणियां बनाने की वजह से चिन्हांकन प्रक्रिया नए सिरे से पूरी होनी थी। नई व्यवस्था में यह काम कार्मिक विभाग के जिम्मे है। शासन स्तर से सभी विभागों से पदों के चिन्हांकन की प्रक्रिया समय पर पूरा कर आयोगों को भेजे जाने वाले खाली पदों के प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें कई विभागों ने चिन्हांकन की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरी-केदार के कपाटोद्घाटन पर गूंजेंगे पांडा के गीत, सीएम धामी से मिलीं हर-हर शंभु फेम भजन गायिका

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिव्यांग पदों के चिन्हांकन का कार्य पूरा करते हुए 26 अप्रैल तक खाली पदों के अधियाचन भेजने के निर्देश दिए है। इसी दिन उप समिति की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। हम आशा कर रहे हैं कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इन्हें मई में आयोगों को भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए भेज दिया जाएगा। - शैलेश बगौली, सचिव (कार्मिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed