{"_id":"611240cb8ebc3e751664f42f","slug":"dehradun1628586187","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर, आर्थिक सहायता का शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर, आर्थिक सहायता का शासनादेश जारी
Tue, 10 Aug 2021 09:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:42 PM IST
सार
बता दें कि सरकार एनडीए, सीडीएस और ओटीए, एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी के लिए 50 हजार की विशेष आर्थिक सहायता देगी।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। सरकार एनडीए, सीडीएस और ओटीए, एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी के लिए 50 हजार की विशेष आर्थिक सहायता देगी। संघ और राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को भी मदद मिलेगी। मंगलवार को इस संबंध में उच्च शिक्षा सचिव दीपेंद्र कुुमार चौधरी की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समूह क एवं ख की प्रारंभिक परीक्षा एवं आर्म्ड फोर्सेस के लिए आयोजित लिखित परीक्षा एनडीए, सीडीएस, ओटीए, इंडियन नेवल एकेडमी व इंडियन एयरफोर्स एकेडमी आदि की लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को एसएसबी इंटरव्यू की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समूह क एवं ख की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके 100 युवाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी। शासनादेश में कहा गया है कि योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थियों को प्रदान किया जाएगा। जिसने राज्य के शिक्षण संस्थानों से यूजी व पीजी किया हो। इसके अलावा उनके परिवार की कुल वार्षिक आय पांच लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के लाभ के लिए युवाओं को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर उच्च शिक्षा निदेशालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
शासनादेश के मुताबिक योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। योजना का लाभ मात्र एक बार लिया जा सकेगा। योजना के लिए पात्र युवाओं को 50 हजार की एकमुश्त आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। शासनादेश में कहा गया है कि योजना प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए शुरू की गई है। योजन का लाभ प्रारंभिक परीक्षा पास होने वाले वर्ष पर ही लिया जा सकेगा।