{"_id":"5f9420f08ebc3e9bfd3f84cb","slug":"dehradun1603543280","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नू स्कूल का रावण दहन रद, प्रेमनगर पर भी अमजंस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बन्नू स्कूल का रावण दहन रद, प्रेमनगर पर भी अमजंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नू स्कूल का रावण दहन रद, प्रेमनगर पर भी अमजंस
विज्ञापन
- प्रशासन ने रखी है पुतले की 10 फीट व 50 लोगों की मौजूदगी की शर्त, बन्नू बिरादरी व प्रेमनगर दशहरा कमेटी ने सख्ती पर जताई नाराजगी
- बन्नू बिरादरी ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम रद करने की जानकारी दी, प्रेमनगर कमेटी ने कहा-पुतले की ऊंचाई कम करने को कहा तो रद करेंगे कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। कोरोना संकट के बीच पहले ही शहर में सिर्फ चुनिंदा रावण दहन कार्यक्रम तय थे, मगर प्रशासन के सख्त नियमों के चलते बन्नू स्कूल में होने वाला सूक्ष्म रावण दहन भी रद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मात्र 50 लोगों की उपस्थिति की शर्त पर बन्नू बिरादरी समिति ने नाराजगी जताते हुए यह फैसला लिया। वहीं, प्रेमनगर में दशहरा की तैयारियां पूरी है, लेकिन यहां भी रावण की ऊंचाई को लेकर पेंच फंस सकता है।
बन्नू स्कूल रेसकोर्स में हुई पत्रकार वार्ता में बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने कहा कि दशहरा की पूरी तैयारियां कर ली गई थी। रावण के पुतले की ऊंचाई भी प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार 10 फीट रखी गई थी, लेकिन अब प्रशासन ने 50 लोगों की शर्त भी रखी है। जिस पर समिति ने आपत्ति जताई है। कहा कि समिति ने प्रशासन से विवाह समारोह की तर्ज पर 200 लोगों की अनुमति मांगी थी। क्योंकि, यह आयोजन देहरादून में 72 सालों से परेड ग्राउंड में होता आ रहा है। वार्ता में सचिव मनीष गेरा, संतोख नागपाल, अजय कथूरिया, चंद्र प्रकाश भाटिया उपस्थित रहे।
----------------
प्रेमनगर में रावण दहन पर भी असमंजस::
प्रेमनगर में प्रेमनगर दशहरा कमेटी द्वारा पंचायती मंदिर परिसर में सूक्ष्म रावण दहन होगा। कमेटी संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि समिति ने 20 फीट का रावण का पुतला बनाया है। जबकि, प्रशासन ने 10 फीट की ऊंचाई तय की है। समिति ने कहा कि प्रशासन को नियमों में थोड़ी नरमी दिखानी चाहिए, क्योंकि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तो तो मजबूरन कार्यक्रम रद कर दिया जाएगा। कहा कि रावण पुतले में मास्क व सैनिटाइजर की बोतलें लगाई गई हैं, जिससे लोग जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
---------------
लंका मंचन भी नहीं होगा::
श्री रामलीला कला समिति की ओर से झंडा तालाब में होने वाला लंका दहन भी देखने को नहीं मिलेगा। समिति अध्यक्ष अरविंद गोयल ने कहा कि सूक्ष्म लंका दहन की अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। अब समिति 28 तारीख को राज तिलक की तैयारी कर रही है। इसकी अनुमति भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन