Dehradun: युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, अपलोड किए थे कई वीडियो
बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हीं में से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया।
एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हीं में से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर दो वीडियो अपलोड किए थे। इसमें कैप्शन दिए हुए थे, क्यूट गर्ल रियेक्शन ऑफ कावासाकी जेड-900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आ रहा था।
Dehradun: स्टंट करने वाले ब्लॉगर सावधान...वीडियो बनाई तो पुलिस वसूलेगी तीन लाख का जुर्माना
जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड की हैं। उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इन धाराओं में हुआ मुकदमा
आईपीसी 177-झूठी जानकारी देना।
आईपीसी 290-सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव।
आईपीसी 509-महिला का अनादर करना।
आईपीसी 283- लोक मार्ग पर बाधा पैदा करना।
पुलिस वसूल सकती है तीन लाख का जुर्माना
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन यूट्यूबरों से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है। चिन्हित यूट्यूबरों पर लगातार नजर रखी जा रही है।