फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Youth held captive at Niranjanpur Mandi Subjected to barbaric torture given electric shocks

युवक को बनाया बंधक: दी हैवानियत भरी यातनाएं; गुप्तांग में पेचकस डाला, करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से पीटा

Sun, 05 Jul 2026 03:02 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 05 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

युवक पैदल जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्ष सड़क पर गिर गए, लेकिन आरोप है कि इसके बाद अंकुर और उसका साथी साहिल आक्रामक हो गए।

विज्ञापन
Dehradun Youth held captive at Niranjanpur Mandi Subjected to barbaric torture given electric shocks
युवक से हैवानियत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली सड़क हादसे के बाद दो युवकों ने एक युवक को अगवा कर पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से यातनाएं दीं। इतना ही नहीं युवक को पीटने के लिए अपने 10-15 दोस्त को भी बुला लिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने युवक को करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से पीटा और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में पेचकस तक घुसा दिया। पीड़ित किसी तरह तड़के मौके से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। इसके बाद उसे गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जाखन कैनाल रोड निवासी युवक ने बताया कि तीन जुलाई की शाम करीब आठ बजे वह लालपुल पटेलनगर के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा स्कूटी चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी और उसके साथी साहिल ने अपनी गलती मानने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसे दांतों से भी काटा और जबरन उठाकर निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान नंबर-106 में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि दुकान के अंदर उसे घंटों बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे बिजली का करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और लगातार पीटते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने पेचकस उसके गुप्तांग में घुसाकर जान से मारने की धमकी भी दी।


Dehradun: सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने पर बिफरे UKD कार्यकर्ता, साइबर कार्यालय कूच के दौरान किया प्रदर्शन

पीड़ित के अनुसार रात करीब तीन बजे आरोपियों का ध्यान किसी अन्य काम में व्यस्त हुआ तो मौके का फायदा उठाकर वह वहां से भागने में सफलता रहा। बाहर निकलते ही उसने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल दून अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पटेलनगर थाने में तहरीर देकर अंकुर वाल्मीकि और साहिल समेत अन्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed