देहरादून में आईएसबीटी महाप्रबंधक ऑफिस में युवक ने की आत्महत्या, हरिद्वार में दो ने मौत को लगाया गले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के आईएसबीटी बस अड्डे में महाप्रबंधन ऑफिस के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची और उक्त युवक को फंदे से नीचे उतारा।
पुलिस द्वारा देहरादून निवासी उक्त युवक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मॉर्चरी भेजा गया है।
घर में फांसी लगाकर खुदकुशी
हरिद्वार में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उत्तरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की घटना है। पुलिस के अनुसार अतुल गोस्वामी 30 वर्ष पुत्र गंभीर किशोर निवासी इंदिरा विकास कॉलोनी सूखी नदी खड़खड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में उसकी पत्नी और दो साल का बेटा है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
टंकी से कूदकर आत्महत्या
हरिद्वार में ही एक युवक ने टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी की घटना है। पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी सुनील कुमार 22 वर्ष पुत्र रामपाल ने आज कॉलोनी में पानी की टंकी से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कुछ लोगों कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। लोगों ने टंकी पर आने जाने का रास्ता खुला छोड़ने पर भी नाराजगी जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।