{"_id":"73ef4931e0c81025405bc3bb3f27bf5a","slug":"dehradun-weather-update-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में दस डिग्री लुढ़क गया दून का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में दस डिग्री लुढ़क गया दून का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Jun 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के आने के साथ पहली बारिश के साथ ही दून के तापमान में दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के पारे में मात्र 2 डिग्री का अंतर रह गया। पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को भी राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में राजधानी में करीब 43.7 मिमी बारिश हुई। बारिश से सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक पारा 22.6 डिग्री पर ही अटका रहा।
33 से 23 पहुंचा पारा
इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री था जो कि बृहस्पतिवार को 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारे में भी 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जहां बुधवार को न्यूनतम पारा 24.5 डिग्री था, वहीं बृहस्पतिवार को यह गिरकर 21.2 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह 8:30 बजे का तापमान 25 डिग्र्री था, जो बृहस्पतिवार को 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को 11:30 बजे का तापमान 24 था जो कि बृहस्पतिवार को बारिश की वजह से 22.6 ही रहा, जबकि 2:30 बजे का तापमान 31.6 डिग्री था जो कि बृहस्पतिवार को 22.6 डिग्री पर अटका रहा।
विज्ञापन
शाम को पारा 23 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
कहां कितनी बारिश
देहरादून में बारिश : 43.7 मिमी
मसूरी में बारिश : 38 मिमी
रुड़की में बारिश : 53 मिमी