फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather Rainfall news flight from Delhi not land till 45 minutes due to low visibility

Dehradun Weather: दृश्यता कम होने से 45 मिनट में लैंडिंग के तीन प्रयास, फिर लखनऊ भेज दी दिल्ली से आई फ्लाइट

Sun, 25 Jun 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Jun 2023 10:48 PM IST
सार

इंडिगो की फ्लाइट ने रविवार सुबह 6:41 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। सुबह 7:40 बजे फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Dehradun Weather Rainfall news flight from Delhi not land till 45 minutes due to low visibility
जौलीग्रांट एयरपोर्ट रनवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रविवार सुबह यहां दृश्यता सिर्फ 800 मीटर रह गई थी। जिसके चलते देहरादून आने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जबकि इंडिगो की इवनिंग फ्लाइट को दिल्ली से ही रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल इंडिगो की फ्लाइट ने रविवार सुबह 6:41 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। सुबह 7:40 बजे फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन


Haridwar: मानसून की पहली बारिश में ही हरिद्वार का हुआ बुरा हाल, दरिया बनीं सड़कें, कईं वाहन डूबे, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 8:25 बजे तक फ्लाइट आसमान में चक्कर लगाती रही। इस दौरान पायलट ने लैंडिंग के तीन प्रयास किए लेकिन सफल नहीं होने पर फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में जी-20 समिट में शामिल होने आ रहे तीन मेहमान भी थे, जिन्हें लखनऊ से दूसरी फ्लाइट से शाम को देहरादून लाया गया।

अहमदाबाद से आ रही फ्लाइट को दिल्ली भेजा

सुबह अहमदाबाद से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को भी खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट ने अहमदाबाद से सुबह 5:57 बजे उड़ान भरी थी और सुबह 11:21 बजे दिल्ली में लैंड हो सकी। इसके अलावा शाम 4:55 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली से ही रद्द कर दिया गया। इन तीनों फ्लाइटों के देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं आने के कारण यात्रियों को इंडिगो की दूसरी फ्लाइट से भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed