फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vipin murder case: Police arrested accused Wife Today

Dehradun: विपिन हत्याकांड में आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार, युवती पर कमेंट से शुरू हुआ था विवाद

Sun, 04 Dec 2022 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 08:10 PM IST
सार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि विपिन की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। इसके बाद न्यायालय से प्राप्त अंतरिम जमानत के आदेश को रद्द कराकर आरोपी विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Dehradun Vipin murder case: Police arrested accused Wife Today
महिला गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लैब टेक्नीशियन विपिन रावत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विनीत अरोड़ा की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसी ने विपिन की महिला दोस्त पर कमेंट किया था जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। उसने भी युवती से मारपीट की थी। विपिन पर हमला बोलते समय विनीत को रोका भी नहीं। इस मामले में विनीत के साथ मौजूद दूसरे दंपती की भूमिका की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट खोलेगा सारे राज, आरोपियों से मिल सकते हैं इन सवालों के जवाब
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि विपिन की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। इसके बाद न्यायालय से प्राप्त अंतरिम जमानत के आदेश को रद्द कराकर आरोपी विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि विवाद आरोपी की पत्नी के कमेंट से शुरू हुआ था। यह कमेंट उसने विपिन के साथ आई युवती पर किया था। शुरुआती पड़ताल के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी पार्थेविया अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थेविया को एकराय होकर अपराध में शामिल होने का आरोपी बनाया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि पार्थेविया ने विपिन की दोस्त से पहले मारपीट की थी। बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। मौके पर खड़े लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की। बताया कि जब पार्थेविया के पति ने विपिन पर हमला किया तो उसने रोका ही नहीं। इसके बाद दोनों भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 

दूसरा दंपती भी बन सकता है आरोपी
इस मामले में पीड़ित पक्ष ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। जांच कर लोगों की पहचान की गई। शुरुआत में ही विनीत अरोड़ा और उसकी पत्नी पर्थेविया की भूमिका के बारे में पता चल गया। लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे दंपती के बारे में खास जानकारी नहीं दी। लेकिन, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस को इन दोनों की भूमिका की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह दंपती भी हमला होने के बाद मौके से भाग गया था। ऐसे में पुलिस इस दंपती को भी आरोपी बना सकती है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त, आदेश जारी

यह था मामला 
इनामुल्ला बिल्डिंग स्थित होटल के बाहर यह विवाद 23 नवंबर की रात को हुआ था। विपिन अपने दोस्तों निखिल राणा, शिवानी और आकांक्षा के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां से निकले तो नीली कार में से उतरे चार लोगों में से एक महिला ने शिवानी पर कमेंट कर दिया। विरोध करने पर शिवानी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए विपिन के साथ भी मारपीट हुई। इसके बाद सब शांत हो गया तो कार में महिला के साथ मौजूद युवक ने विपिन के सिर पर बेसबाल के बैट से हमला कर दिया और वहां से भाग निकले। घायल विपिन को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार देर रात विपिन की मृत्यु हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed