फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vikasnagar News Youth Arrested for Minor Girl Misdeeds in Hotel

Dehradun: होटल में बुलाकर किशोरी को पिलाया नशीला पदार्थ, फिर चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

किशोरी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म का एक पुराना मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Youth Arrested for Minor Girl Misdeeds in Hotel
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पोक्सो न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म का एक पुराना मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहारनपुर के बेहट निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने उनकी 16 वर्षीय बहन को क्षेत्र के होटल में बुलाया। युवक ने उनकी बहन को नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर चाकू की नोक पर उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उनकी बहन की अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर उनकी बहन का वीडियो, फोटो वायरल करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Cyber Attack: दीपावली पर विशेषज्ञों की टीम ने 600 साइबर हमले किए नाकाम, अब बनाई गई है ऐसी योजना

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुराने कानून आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, हानिकारक पदार्थ देकर चोट पहुंचाने, लज्जा भंग करने के लिए हमला और आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर के कलसिया चौक से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed