फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Vigilance action in Laksar Consolidation Lekhpal arrested red handed taking bribe

Dehradun: लक्सर में विजिलेंस की कार्रवाई, चकबंदी लेखपाल 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 10:40 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jul 2025 10:40 PM IST
सार

लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। जिसके लिए सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही।

विज्ञापन
Dehradun Vigilance action in Laksar Consolidation Lekhpal arrested red handed taking bribe
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसके बाद बात 20 हजार रुपये पर तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सवालों के घेरे में मुनस्यारी में बने इको हट, डोरमेट्री निर्माण कार्य, वित्तीय अनियमितता का आरोप

पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहते थे तो उन्होंने विजिलेंस से शिकायत कर दी। सुभाष कुमार ने पीड़ित को शुक्रवार को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके घर व कार्यालय में तलाशी की जा रही है। कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री मिली है जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed