{"_id":"5e66583e8ebc3eeb454a85c1","slug":"dehradun-two-brothers-arrested-with-11-quintal-adulteration-mawa-during-holi-2020-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: चेकिंग के दौरान 11 क्विंटल नकली मावे के साथ दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: चेकिंग के दौरान 11 क्विंटल नकली मावे के साथ दो भाई गिरफ्तार
Mon, 09 Mar 2020 08:24 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Mar 2020 08:24 PM IST
सार
- निरंजनपुर मंडी के पास हुई चेकिंग, कार सीज, मावे का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
- कार से शहर की तरफ जा रहे थे दोनों भाई, आरोपी दोनों भाई मुजफ्फरनगर के रहने वाले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कार से 11 क्विंटल नकली मावा बरामद किया है। पुलिस ने कार सीज कर दोनों आरोपी सगे भाइयों का चालान कर दिया है। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के बेचे जाने की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ पुलिस भी मिलावटखोरों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी और बाजार चौकी इंचार्ज नवीन जोशी की टीम निरंजनपुर मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच शहर की तरफ जा रही टाटा इडिगो यूके07बीएल 3626 को जांच के लिए रोक दिया।
विज्ञापन
कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। इनकी पहचान कलीम और सलीम निवासी ग्राम चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। कार के पीछे सीट में मावा भरा हुआ था। प्रथमदृष्ट्या मावा चेक करने पर नकली लग रहा था।
विज्ञापन
इस पर इंस्पेक्टर पटेलनगर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मावे की जांच की तो यह मिलावटी निकला। उसके बाद इसका सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा और कार सीज कर दोनों आरोपी भाइयों का चालान कर दिया।