फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two Brothers Arrested with 11 quintal adulteration Mawa during Holi 2020 Checking

देहरादून: चेकिंग के दौरान 11 क्विंटल नकली मावे के साथ दो भाई गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Mar 2020 08:24 PM IST
सार

  • निरंजनपुर मंडी के पास हुई चेकिंग, कार सीज, मावे का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
  • कार से शहर की तरफ जा रहे थे दोनों भाई, आरोपी दोनों भाई मुजफ्फरनगर के रहने वाले

विज्ञापन
Dehradun: Two Brothers Arrested with 11 quintal adulteration Mawa during Holi 2020 Checking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कार से 11 क्विंटल नकली मावा बरामद किया है। पुलिस ने कार सीज कर दोनों आरोपी सगे भाइयों का चालान कर दिया है। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के बेचे जाने की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ पुलिस भी मिलावटखोरों पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी और बाजार चौकी इंचार्ज नवीन जोशी की टीम निरंजनपुर मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच शहर की तरफ जा रही टाटा इडिगो यूके07बीएल 3626 को जांच के लिए रोक दिया।
विज्ञापन


कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। इनकी पहचान कलीम और सलीम निवासी ग्राम चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। कार के पीछे सीट में मावा भरा हुआ था। प्रथमदृष्ट्या मावा चेक करने पर नकली लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इंस्पेक्टर पटेलनगर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मावे की जांच की तो यह मिलावटी निकला। उसके बाद इसका सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा और कार सीज कर दोनों आरोपी भाइयों का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed