फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: TV actor came in flight For Money Fraud to woman, belongs to Iranian gang

देहरादून: महिला से ठगी करने फ्लाइट से दून आया था टीवी एक्टर, ईरानी गैंग से है ताल्लुक  

Wed, 16 Dec 2020 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Dec 2020 10:54 PM IST
सार

  • तीन दिसंबर को बंजारावाला क्षेत्र में महिला से की थी ठगी 
  • दून पुलिस ने मुंबई के ईरानी मोहल्ले से किया गिरफ्तार 
  • आरोपी का साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर

विज्ञापन
Dehradun: TV actor came in flight For Money Fraud to woman, belongs to Iranian gang
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महिला से ठगी का मुख्य आरोपी टीवी अभिनेता घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई से देहरादून फ्लाइट से आया था। मुंबई लौटने के लिए भी उसने चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़ी थी। यह हाई प्रोफाइल ठग ईरानी गैंग से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने उसे मुंबई के ईरानी मोहल्ले से गिरफ्तार किया है। अभिनेता का साथी इकबाल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


तीन दिसंबर को दुर्गा मंदिर बंजारावाला के पास विमला जसोला नाम की महिला से ठगी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने चार टीमें गठित की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। शुरूआत में लीड सीसीटीवी कैमरों से ही मिली। इस दौरान पुलिस ने कुल 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। 
विज्ञापन



घटना के तरीके को देखते हुए समझ आ गया था कि इसमें ईरानी गैंग का ही हाथ है। पुलिस के पास 50 से 60 ईरानी गैंग के सदस्यों का डाटा था। इसके माध्यम से उनमें से चिन्हीकरण किया गया तो कुछ जेल में होने की बात सामने आई। इस बीच पता चला कि एक व्यक्ति की लोकेशन घटनास्थल के पास ही है। पुलिस ने यहां से एयरपोर्ट तक के कैमरों की फुटेज चेक की तो आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी हो गई। पता चला कि आरोपी का नाम जाकिर उर्फ एक्टर उर्फ सलमान है। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे सोमवार को ईरानी मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद से बुलाया था साथी को 

घटना को अंजाम देने के लिए उसने अपने एक साथी इकबाल को देवबंद से बुलाया था। बंजारावाला में घटना करने के बाद दोनों देवबंद चले गए। यहां इकबाल तो देवबंद में ही रुक गया जबकि जाकिर उर्फ एक्टर चंडीगढ़ चला गया। वहां से वह वापस फ्लाइट से मुंबई गया। आरोपी के खिलाफ नागपुर में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। 

कई सीरियल, वेबसीरिज में कर चुका काम 
जाकिर मुंबई में कई टीवी सीरियल में काम कर चुका है। इनमें से उसने क्राइम शो सावधान इंडिया के कई भागों में काम किया है। बताया जा रहा है कि उसने एक वेब सीरिज में भी अभिनय किया है। पुलिस के अनुसार उसके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। 

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का जोर शत प्रतिशत बरामदगी पर भी है। आरोपी के आने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी। दून पुलिस किसी भी घटना के खुलासे के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। पिछले दिनों आरोपियों को गोवा व अन्य राज्यों से भी गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों पटेलनगर में ही हुई लूट के मामले में भी पुलिस टीम ने उम्मीद से बढ़कर काम किया था।
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed