{"_id":"5ed76ec49b722471644a552b","slug":"dehradun-traffic-police-launch-website-now-protest-rally-shobha-yatra-info-get-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, अब ऑनलाइन मिलेगी धरना, प्रदर्शन और शोभायात्रा की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, अब ऑनलाइन मिलेगी धरना, प्रदर्शन और शोभायात्रा की अनुमति
Wed, 03 Jun 2020 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Jun 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था और प्रबंधन को जनता पटल पर रखने के इरादे से देहरादून ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट लांच की गई है। इस पर धरने, प्रदर्शन और यात्राओं की अनुमति ऑनलाइन मिलेगी। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि तकनीकी के युग में यातायात व्यवस्था में पुलिस लगातार नए तरीके अपना रहा है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस किसी शहर की प्रथम प्रहरी के रूप में कार्य करती हैं। सार्वजनिक मार्गों पर परिवहन सुविधा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाएं रखना ही इस बल की प्राथमिकता है। आईटी एक्सपर्ट गौरव कुमार झा की देख रेख में यातायात ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट बनकर तैयार हुई है।
विज्ञापन
नई वेबसाइट की विशेषताएं
- शहर की स्थिति और यातायात व्यवस्था का परिदृश्य।
- सिटी पेट्रोल यूनिट तथा यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई की वार्षिक रिपोर्ट।
- सड़क दुर्घटनाओं का वर्षवार विवरण।
- शहर में स्थापित ट्रैफिक सिग्नल।
- ऑनलाइन ई-चालानों की भुगतान की सुविधा।
- धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, शोभायात्रा, खेलकूद, महोत्सव आदि की अनुमति अब ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी, ताकि लोग घर बैठे अथवा नजदीकी कम्प्यूटर सेंटर से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
- जन सुविधा के दृष्टिगत यातायात संबंधी योजनों का त्वरित रूप से प्रसारण।
- यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी भ्रमण के दौरान शहर के अंदर ट्रैफिक प्लान की जानकारी।
- यातायात समस्याएं और सुझावों के लिए अलग वेब पेज की सुविधा।
- शहर में स्थित पुलिस थानों की लोकेशन व रूट मैप की वास्तविक जानकारी।
- मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद धाराएं और संयोजन शुल्क धनराशि की पर्याप्त जानकारी।
- इस पर यातायात जन जागरुकता और जन अपेक्षाओं के लिए साझा जानकारियों की प्रश्नोत्तरी भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से यातायात नियमों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह है वेबसाइट : https://dehraduntrafficpolice.uk.gov.in
ट्रैफिक पुलिस की नई वेबसाइट आम जनमानस के लिए उपयोगी साबित होगी। अब लोगों को घर बैठे ही तमाम जानकारी मिल सकेगी।
- प्रकाश चंद आर्य, एसपी ट्रैफिक