{"_id":"909a956e7d67151e2e9a37162f1b744d","slug":"dehradun-to-nepal-direct-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दून से सीधे जा सकेंगे नेपाल, बस सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दून से सीधे जा सकेंगे नेपाल, बस सेवा जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से काठमांडू (नेपाल) के लिए सीधी बस सेवा के लिए कवायद शुरू हो गई है। निगम ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करके नेपाल सरकार को भेज दिया है। अब मुख्य सचिव स्तर से नेपाल सरकार से अधिकारिक वार्ता होगी। यह नया रूट खुल जाने से दोनों देशों के लोगों और सैलानियों को काठमांडु आने-जाने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम ने दूसरे प्रांतों के साथ करार करने के बाद नए रूट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश से करार हो गया है। यहां के लिए जल्दी ही नए रूट खोलने के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यूपी के साथ परिवहन करार के लिए फाइनल बैठक मार्च में प्रस्तावित है। लखनऊ में पहले चरण की बैठक हो चुकी है, अगली बैठक दून में होगी। इसके साथ ही हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली के साथ भी जल्दी करार होगा। करार होने के बाद परिवहन निगम इन प्रांतों में नए रूट खुलवाने के लिए सर्वे शुरू करा देगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव है तैयार
उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक बृजेश संत ने बताया कि काठमांडू के लिए नया रूट खोलने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। नेपाल को भी अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव के साथ बैठक होगी। इसके बाद अधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्य प्रांतों में रूट खोलने के लिए सर्वे कराया जाएगा।