फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: The capital's spate of murders has left markets reeling; customers are not reaching shops

Dehradun: राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं से सहमा बाजार; दुकानों में नहीं पहुंच रहे ग्राहक

Fri, 13 Feb 2026 10:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:17 PM IST
सार

दून में गुंजन हत्याकांड और अर्जुन हत्याकांड प्रमुख बाजार में ही हुआ। मच्छी बाजार में युवती गुंजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वहीं दो दिन पहले ही तिब्बती मार्केट में अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
Dehradun: The capital's spate of murders has left markets reeling; customers are not reaching shops
पलटन बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं का असर दून के बाजार पर भी दिख रहा है। ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। व्यापारियों को इससे काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, दून में गुंजन हत्याकांड और अर्जुन हत्याकांड प्रमुख बाजार में ही हुआ। मच्छी बाजार में युवती गुंजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वहीं दो दिन पहले ही तिब्बती मार्केट में अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को भी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दून में लगातार हो रही हत्याओं से बाजार में भी इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग हत्याओं से सहमे हुए हैं। शुक्रवार को पलटन बाजार, मच्छी बाजार, तिब्बती मार्केट समेत अन्य बाजार सुनसान दिखे। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक बाजार में आने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम के बाहर गैंगस्टर की हत्या: गोलीकांड से फिर 'लाल' हुई राजधानी, कई वारदातों का मास्टर माइंड रहा विक्रम
 

Trending Videos

खरीदारी नहीं घटनास्थल देखने तिब्बती मार्केट आ रहे लोग
तिब्बती मार्केट में अब लोग खरीदारी से ज्यादा घटनास्थल देखने आ रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में जब हादसा हुआ, उसके बाद से लोग यहां आने से डर रहे हैं। जो लोग आ भी रहे हैं वह खरीदारी करने नहीं बल्कि घटनास्थल देखने के लिए आ रहे हैं। व्यापारी जार्डन ने बताया कि हत्याकांड की वजह से व्यापार पर असर पड़ा है, व्यापार काफी कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed