फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Temperature of Doon reached near all time record, mercury reached 43 degrees

Dehradun : ऑल टाइम रिकॉर्ड के करीब पहुंचा दून का तापमान, 43 डिग्री पहुंचा पारा; गर्म हवाओं ने झुलसाया

Thu, 30 May 2024 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 12:43 AM IST
सार

बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से सिर्फ एक प्वाइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2012 में 30 मई को दून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। स्थिति ऐसी ही रही तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun: Temperature of Doon reached near all time record, mercury reached 43 degrees
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून की गर्मी दिन पर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से सिर्फ एक प्वाइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2012 में 30 मई को दून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। स्थिति ऐसी ही रही तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही तेज धूप रही। दिन में गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान के रिकाॅर्ड स्तर पर रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। दूनवासियों का कहना है कि यहां पर हर साल गर्मी बढ़ती जा रही है। पहले पंखों से ही काम चल जाता था, लेकिन अब एसी और कूलर के बिना रहना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को पहाड़ी क्षेत्रों रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी और नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना है। देहरादून और पौड़ी में कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितना रहा तापमान
      स्टेशन - अधिकतम - न्यूनतम

  • देहरादून - 43 - 24.4
  • पंतनगर - 42 - 24
  • मुक्तेश्वर - 29.5 - 15.8
  • न्यू टिहरी - 31.6 - 18.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed