फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun temperature crosses 41.6 degrees

Dehradun News: दून में लू ने झुलसाया, पारा 41.6 पार

Tue, 11 Jun 2024 05:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Dehradun temperature crosses 41.6 degrees
जून के पहले सप्ताह में भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम फिर अपने तेवर दिखा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर आज (मंगलवार) दून का तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

जून महीने के बीते दस सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 को छोड़ किसी भी दिन दून का तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। 2022 की पांच जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि नौ सालों के जून महीने में कभी भी तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से तापमान में यह इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि मंगलवार यानी आज दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

----
हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाओं की चेतावनी
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह रहा तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 41.1 23.6
पंतनगर 40.6 19.0

मुक्तेश्वर 28.3 16.3

नई टिहरी 30.4 19.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed