फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Surveillance-equipped ANPR cameras to be installed at 10 additional hotspots and video recording

Dehradun: शहर में 10 और हॉटस्पॉट पर लगेंगे सर्विलांस से लैस एएनपीआर कैमरे, होगी वीडियोग्राफी

Tue, 05 May 2026 10:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 05 May 2026 10:28 PM IST
सार

देहरादून शहर के रायपुर स्टेडियम, शिमला बाईपास, कारगी चौक, छह नंबर पुलिया, साईं मंदिर, झाझरा, बल्लूपुर-ओएनजीसी चौक में कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Dehradun: Surveillance-equipped ANPR cameras to be installed at 10 additional hotspots and video recording
एएनपीआर कैमरा। - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

देहरादून जिले में 10 और संवेदनशील स्पॉट पर सर्विलांस से लैस एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे। परिवहन विभाग ने जगह चिह्नित कर कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। ये कैमरे आने-जाने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों का चालान तो कटेगा ही साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस भी वीडियोग्राफी की मदद ले सकेगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक देहरादून शहर के रायपुर स्टेडियम, शिमला बाईपास, कारगी चौक, छह नंबर पुलिया, साईं मंदिर, झाझरा, बल्लूपुर-ओएनजीसी चौक में कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही ऋषिकेश क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय, एम्स क्रॉसिंग और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थापित होंगे। हरिद्वार और विकासनगर में भी तीन-तीन कैमरे लगाए जाएंगे। जिन जगहों को कैमरे लगाने के लिए चिह्नित किया गया है ये सभी दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।
विज्ञापन


इसके अलावा इन स्पॉट पर पिछले कुछ महीनों में वाहनों के नियम उल्लंघन करने के ट्रेंड को भी बढ़ते हुए देखा गया है। ये कैमरे ओवर स्पीडिंग करने वालों, बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और बाइक-स्कूटी पर तीन लोगों को बैठाने पर स्वत: ही चालान कर लेंगे। इसके अलावा इसमें लगे हुए बुलेट कैमरे से करीब एक मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड होगी। इससे चालान भुगतने के दौरान कई लोग साक्ष्य मांगते हैं तो ऐसे लोगों को वीडियो दिखाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, एसटीएफ ने सहारनपुर से पकड़ा

वाहनों के बढ़ते दबाव से मानवीय चेकिंग हो रही मुश्किल

अधिकारियों के अनुसार दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शहर में जाम की भी स्थिति बनी रहती है। चेकिंग के लिए टीम को लगाकर रोककर वाहनों का चालान करना बेहद मुश्किल है। वाहनों को रोकने पर और अधिक जाम लग सकता है। ऐसे में उन्नत तकनीकी से लैस इन कैमरों से हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।

वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में चेकिंग के लिए मानवीय बल तैनात करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में एएनपीआर कैमरों से वाहनों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। -
- डॉ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed