फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Sun Valley School will be closed Due To Denied to give rte Students admission

Dehradun: बंद होगा सन वैली स्कूल, शहर के 19 विद्यालयों में पढ़ेंगे यहां के दो हजार छात्र, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Jun 2024 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

बीती 12 जून को मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत की ओर से सन वैली स्कूल की मान्यता खत्म करने के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
Dehradun Sun Valley School will be closed Due To Denied to give rte  Students admission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को प्रवेश देने से इंकार करने वाला निजी स्कूल अगले साल मार्च महीने से बंद हो जाएगा। ऐसे में इस विद्यालय के करीब दो हजार छात्र शहर के 19 अलग-अलग विद्यालयों में पढ़ेंगे। इस संबंध में विद्यालयों ने सहमति दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से सन वैली स्कूल की मान्यता रद्द की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को एमकेपी इंटर काॅलेज में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 22 विद्यालयों के प्रधानाचार्याें के साथ बैठक की। उप शिक्षा अधिकारी रायपुर पीएल भारती ने बताया, बीती 12 जून को मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत की ओर से सन वैली स्कूल की मान्यता खत्म करने के आदेश दिए गए थे। जिसमें कहा गया था, स्कूल ने अल्पसंख्यक संस्थान बताते हुए आरटीई के तहत बच्चों को दाखिला देने से मना किया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: पेयजल निगम ने चार अधिशासी अभियंताओं को नौकरी से निकाला, लिया था आरक्षण का गलत लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग की ओर से कई बार स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिए गए। लेकिन स्कूल की ओर से न तो खुद को अल्पसंख्यक संस्थान होने का प्रमाण दिया गया न ही नियम मानते हुए आरटीई में गरीब बच्चों को दाखिले दिए। ऐसे में विद्यालय की ओर से आरटीई के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में विभाग की ओर से मान्यता रद्द कर दी गई है। जिसके चलते आगामी मार्च महीने से स्कूल बंद हो जाएगा।

इस स्कूल के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के लिए आसपास के 19 विद्यालयों ने सहमति दे दी है। इसके अलावा विभाग अभिभावकों से भी राय लेकर अन्य विद्यालयों में भी सुविधा बढ़ाने पर जोर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed