फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Stone Crusher Owner BJP leader Rohit Negi murder case police encounter with main accused

रोहित नेगी हत्याकांड: मंगलौर बॉर्डर पर मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली

Thu, 05 Jun 2025 11:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Jun 2025 11:39 PM IST
सार

Dehradun Crime News: तीन मई को प्रेमनगर थानाक्षेत्र स्थित मांडूवाला के पीपल चौक पर राेहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Dehradun Stone Crusher Owner BJP leader Rohit Negi murder case police encounter with main accused
मृतक रोहित नेगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्टोन क्रशर मालिक व भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ आज देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर आरोपियों को देखा तो पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर देखे गए। आरोपियों के भागने पर फायरिंग में दोनों को गोली लगी।  
विज्ञापन


Uttarakhand: थराली में बैली ब्रिज बनाने में लापरवाही पर सीएम धामी का एक्शन, चार इंजीनियर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये है पूरा मामला

मंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसके साथी ग्राफिक ऐरा अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मालूम हुआ कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई। नेगी के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रोहित नेगी के साथ पांच-छह दोस्त पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र है। इसी बीच युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे झगड़़ा करने लगी। रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनी तो पता चला कि वह अजहर युवती को गंदी गंदी गालियां दे रहा था। इस पर नेगी को भी गुस्सा आया और वह भी अजहर के साथ झगड़ने लगा। जैसे तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार में अपने अपने घर की ओर चल दिए। यहां पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी। यह गोली रोहित के गले में जाकर लगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed