फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: State-of-the-art fabricated ward being procured from Tamil Nadu first ward established at Sahiya Hospital

देहरादून: तमिलनाडु से मंगाए जा रहे अत्याधुनिक फैब्रिकेटेड वार्ड, पहला वार्ड साहिया अस्पताल में स्थापित

Tue, 18 Jan 2022 12:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिला अस्पताल कोरोनेशन, गांधी शताब्दी व ऋषिकेश, मसूरी के उप जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था है।

विज्ञापन
Dehradun: State-of-the-art fabricated ward being procured from Tamil Nadu first ward established at Sahiya Hospital
कोरोना मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

दूरदराज इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, पैरामेडिकल के लिए यह खबर राहत देने वाली है। दूरदराज इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में अस्पतालों में बेड की दिक्कत ना हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तमिलनाडु से गैर सरकारी संगठनों की मदद से अत्याधुनिक फैब्रिकेटेड वार्ड मंगा रहा है। पहले चरण में एक फैब्रिकेटेड वार्ड साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिला अस्पताल कोरोनेशन, गांधी शताब्दी व ऋषिकेश, मसूरी के उप जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके इतर विकासनगर साहिया, चकराता क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों के अस्पतालों में बेड की कमी ना हो इसके लिए फैब्रिकेटेड वार्ड मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फैब्रिकेटेड वार्ड पूरी तरह अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस हैं। एक वार्ड में आठ बेड की व्यवस्था है। फैब्रिकेटेड बार्ड को बिजली के कनेक्शन से जोड़कर तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड स्थापित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों की ओर से जैसे ही और वार्ड मुहैया कराए जाएंगे, उन्हें जरूरत के मुताबिक अस्पतालों में स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed