फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : spying in DIG office, youth arrested

देहरादूनः डीआईजी दफ्तर में ‘जासूसी’ से मचा हड़कंप, चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो बनाते युवक दबोचा

Wed, 04 Mar 2020 11:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Mar 2020 11:13 AM IST
सार

  • लावारिस वाहन छुड़ाने के बहाने पुलिसकर्मियाें की बना रहा था वीडियो
  • धारा पुलिस चौकी ले जाकर की गई पूछताछ, बाद में कर दिया गया रिहा

विज्ञापन
dehradun : spying in DIG office, youth arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

डीआईजी ऑफिस में स्टिंग करते एक युवक को पुलिसकर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी लावारिस वाहन छुड़ाने के बहाने ऑफिस में दाखिल हुआ था और मोबाइल से पुलिसकर्मियाें का वीडियो बनाने लगा। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी तो उसकी करतूत पकड़ में आ गई। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपी से धारा पुलिस चौकी में पूछताछ की।

विज्ञापन


सरकारी दफ्तराें में कर्मचारियों और पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर ‘स्टिंग’ के किस्से तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन मंगलवार को एक युवक सीधे ही डीआईजी ऑफिस में ‘जासूसी’ करने पहुंच गया। युवक पुलिसकर्मियों से किसी लावारिस वाहन को छुड़ाने की बात कर रहा था। अपने काम में व्यस्त पुलिसकर्मियाें ने उसकी करतूत पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

 

मोबाइल जब्त कर युवक से पूछताछ

एक पुलिसकर्मी ने युवक को लावारिस वाहन को छुड़ाने की प्रक्रिया बताई। इसी बीच युवक प्रक्रिया को लेकर सिपाही से कई तरह के सवाल पूछने लगा। वह यह पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकार्ड कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को युवक पर शक हो गया और उसका खेल खुल गया। यह सुनकर आफिस में तैनात पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।

पुलिसकर्मियाें ने मोबाइल जब्त कर उससे पूछताछ की। हालांकि युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए सफाई भी दी। उसका कहना था कि वह तो लावारिस वाहन की कार्रवाई की जानकारी को मोबाइल में रिकार्ड कर रहा था। उसका मकसद गलत नहीं था। संदिग्ध गतिविधियों के चलते युवक को धारा पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद कड़ी चेतावनी देकर उसे रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed