देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ दून का लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून का एक और वीर जवान सरहद पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। पुरोहितवाला निवासी लांस नायक शिव शंकर क्षेत्री कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान एक हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद का पार्थिव शरीर देर शाम मिलिट्री हॉस्पिटल गढ़ी कैंट पहुंचा। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ टपकेश्वर में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
लांस नायक शिव शंकर 4/4 गोरखा राइफल्स में तैनात थे। शहीद के पिता पूर्व ऑनररी कैप्टन चंद्रबहादुर क्षेत्री ने बताया कि बेटे के शहीद होने की सूचना उन्हें गुरुवार को दी गई। सेना की ओर से शंकर के साथ हुए हादसे की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। इतना बताया कि 30 अगस्त की रात पेट्रोलिंग के दौरान वह गिरकर घायल हो गए थे।
कुपवाड़ा में एक सीमांत क्षेत्र की पेट्रोलिंग के लिए दल गया था जब यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल होने के बाद शंकर को तुरंत जम्मू में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहीद की मौत की खबर सुनने के बाद से उनकी पत्नी रितु क्षेत्री का बुरा हाल है। उनके दो बेटे कार्तिक और गौरव को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
12वीं के बाद ही पकड़ ली सेना की राह
शंकर के शहीद होने की खबर सुनते ही उनकी बहन रुचि समेत अन्य परिजन पुरोहितवाला स्थित आवास पहुंच गए हैं। शंकर का पार्थिव शरीर सैन्य अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। शनिवार को पार्थिव शरीर कुछ देर के लिए घर लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शनों के बाद गढ़ी कैंट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शंकर के पिता चंद्र मोहन क्षेत्री ने बताया कि शंकर उनका इकलौता बेटा था। केवी वीरपुर से 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गया था।
सीएम हरीश रावत ने गोरखा राइफल्स के शहीद शिव शंकर क्षेत्री की शहादत पर शोक जताया है। उन्होंने शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री रावत ने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। शहीद जवान शिव शंकर क्षेत्री ने अपनी शहादत से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद हुए जवान के परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।