फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun smart city work: traffic of many routes will change

देहरादून स्मार्ट सिटीः आठ किमी की सड़क खुदेगी तो बदलेगा कई रूट का ट्रैफिक

Wed, 15 Jan 2020 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Jan 2020 09:41 AM IST
सार

  • स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले निर्माण कार्यों से बढ़ेगी ट्रैफिक की दिक्कत 
  • पुलिस कई एजेंसियों के साथ ट्रैफिक प्लान पर कर रही है माथापच्ची 
  • कई चौराहों को लेकर होमवर्क पूरा, रविवार को पुलिस कर सकती है ट्रायल
  • डीआईजी ने दर्शन लाल चौक पहुंचकर लिया यातायात दबाव का जायजा

विज्ञापन
dehradun smart city work: traffic of many routes will change
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को लेकर शहर में आठ किलोमीटर की सड़क खुदाई होने से कई रूट का ट्रैफिक बदलेगा। पुलिस कई एजेंसियाें के साथ नए ट्रैफिक प्लान को लेकर माथापच्ची करने में लगी है। कई मार्गों को वन-वे करने का प्लान है। पुलिस फिलहाल एक-एक चौराहे को लेकर होमवर्क करने में जुटी है। रविवार को पुलिस नए प्लान को लेकर ट्रायल कर सकती है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत इन दिनों शहर में सीवर, बिजली और टेलीफोन की लाइन बिछाने का काम चरणबद्ध तरीके से होना है। इसी कड़ी में बहल चौक पर सड़क खुदाई का एक चरण पूरा हो चुका है। अब घंटाघर से लेकर दिलाराम चौक, आराघर जक्शन से लेकर ईसी रोड, अग्रसेन चौक से सहारनपुर चौक और अग्रसेन चौक से लेकर हरिद्वार रोड पर खुदाई का काम होना है।
विज्ञापन


खुदाई काम होने का मतलब है कि इन मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद हो जाएगा। ऐसे में यातायात संचालन को लेकर वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन को लेकर माथापच्ची चल रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी और एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य नए यातायात प्लान को लेकर माथापच्ची कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर घंटाघर पर खुदाई का काम शुरू होने पर राजपुर रोड के यातायात को ओरियंट चौक से कनक चौक पर भेजा जाएगा। कनक चौक होते हुए ही अग्रसेन चौक और दर्शन लाल चौक का यातायात जाएगा। इस मार्ग से अग्रसेन चौक आने वाले वाहन चालक को करीब 900 मीटर अतिरिक्त चलना होगा।

इस रूट पर वाहन चालक को कोई लाल बत्ती नहीं मिलेगी। यानि राजपुर रोड से घंटाघर जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। तमाम दूसरे मार्गों के यातायात को लेकर पुलिस ने काफी होमवर्क किया है। सूत्राें का कहना है कि रविवार को नए प्लान को लेकर ट्रायल हो सकता है। 

पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को दर्शन लाल चौक पहुंचकर यातायात का जायजा लिया। घंटाघर रोड बंद होने के बाद दर्शन लाल चौक से यातायात का सबसे दबाव रहेगा। चौराहे का स्वरूप बदलने पर बातचीत हुई है। देर रात में डीआईजी ने पुलिस अधिकारियाें के साथ नए रूट प्लान को लेकर मंत्रणा की।  
 

यहां होगी सड़काें की खुदाई

. घंटाघर चौक से लेकर दिलाराम चौक,
. आराघर जक्शन से लेकर ईसी रोड़
. अग्रसेन चौक से लेकर सहारनपुर चौक
. अग्रसेन चौक से लेकर हरिद्वार रोड तक 

स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को लेकर शहर के कई मुख्य मार्गों पर खुदाई का काम होना है। ऐसे में यातायात बेरोक-टोक चलता रहे, इसके लिए कई एजेंसियों से राय मशविरा के बाद नया यातायात प्लान तैयार किया गया है। प्लान को लेकर रविवार को ट्रायल करने की तैयारी है। प्रयास यही है कि वाहन चालकों को कम से कम दिक्कत आए। 
- अरुण मोहन जोशी, पुलिस उप महानिरीक्षक

पुलिस महानिदेशक ने जाना स्मार्ट सिटी का पूरा प्लान

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्हाेंने कहा कि नए कैमरे लगने से पुलिस को अपराध और ट्रैफिक फ्रंट पर काम करने में मदद मिलेगी। उन्हाेंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियाें से पूछा कि उन्हें पुलिस से किस तरह का स्पोर्ट चाहिए।

पुलिस मुख्यालय के सभागार में हुई बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियाें ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 400 नए कैमरे लगाए जाएंगे। दूसरा 105 स्थानाें पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर) लगेंगे, जो हवा में दौड़ने वाले वाहनों के नंबराें का कैद करने में कारगर होंगे।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों में पुलिस स्तर से होने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि सड़क खुदाई का काम होने पर शहर में कई मार्गों का रूट डायवर्ट करना पडे़गा, जिसका प्लान तैयार हो गया है। 

पुलिस महानिदेशक प्रशासन वी विनय कुमार, आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति, आईजी रेंज अजय रौतेला, आईजी संजय गुंज्याल, आईजी एपी अंशुमान, एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य आदि इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed