फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Smart City Review Meeting: 60-year-old water lines will be replaced

देहरादून स्मार्ट सिटी समीक्षा बैठक : दून में बदली जाएंगी 60 वर्ष पुरानी पानी की लाइनें

Thu, 03 Dec 2020 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Dec 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Smart City Review Meeting: 60-year-old water lines will be replaced
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्मार्ट सिटी देहरादून में अब 60 वर्ष पुरानी पानी की लाइनें बदली जाएंगी। इसके अलावा जल्द ही कंट्रोल सेंटर शुरू होने जा रहा है। गांधी पार्क भी जल्द ही परेड ग्राउंड तक विस्तारित हो जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कक्ष में स्मार्ट सिटी दून की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे पर 294 करोड की लागत से एकीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य शहर में 60 वर्ष पुरानी पेयजल आपूर्ति लाईन को बदला जाएगा और परेड ग्राउंड का जीर्णोद्वार करके गांधी पार्क तक विस्तार किया जाएगा। 12.33 करोड़ रुपये से बनने वाले मॉर्डन दून लाईब्रेरी, स्मार्ट पोल पर लगने वाले हाई मास्क, वाईफ ाई देहरादून स्मार्ट सिटी के मुख्य आकर्षण केन्द्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने देहरादून में बनने वाले 1407 करोड़ लागत से बनने वाले स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवस्था के कारण जहां जनसुविधा में वृद्धि होगी, वहीं देहरादून को ग्रीन सिटी बनाने में भी मदद मिलेगी।

इस परियोजना के अन्तर्गत स्मार्ट स्कूल, राजकीय बालिका इन्टर कालेज राजपुर रोड, राजकीय इन्टर कालेज खुड़बुड़ा, राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल का काम 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। स्मार्ट सिटी में वाटर एटीएम सैनिटाइज करने के बाद शुरू किया जाएगा।


स्मार्ट रोड 8.1 किलोमीटर की मुख्य शहर में बनेगी, जिसको मल्टी यूटलिटी डक्ट, सीवर कार्य, नाली निर्माण, जलापूर्ति के प्रबंध से जोड़ा जाएगा। बैठक में शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली, शहरी विकास निदेशक विनोद सुमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed