फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun smart city project : Doon roads will be rejuvenated

देहरादून स्मार्ट सिटीः दून की सड़कों का होगा कायाकल्प, सफर होगा सुहावना

Thu, 19 Dec 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Dec 2019 10:14 AM IST
सार

  • एक बार स्मार्ट रोड बनने के बाद कभी भी खोदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
  • शहर की सड़कों पर दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
  • पर्यावरण अनुकूल होगा देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

विज्ञापन
dehradun smart city project : Doon roads will be rejuvenated
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्र की मंजूरी के बाद देहरादून स्मार्ट सिटी का दायरा बढ़ गया है। इसमें देहरादून शहर की सभी प्रमुख सड़कों के साथ ही मसूरी माल रोड का भी कायाकल्प होगा। वहीं, 100 इलेक्ट्रिक बसें चलने से आम लोगों का सफर सुहावना होगा। अभी तक स्मार्ट सिटी में दून शहर के कुछ इलाके ही शामिल थे। इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक की ओर से 80 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में स्मार्ट रोड और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ही काम किया जाएगा। शहर की सभी प्रमुख सड़कों को इस परियोजना में शामिल गया है। जिसमें स्ट्रीट लाइट के साथ जलापूर्ति, ड्रेनेज, सीवरेज और मल्टी यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा। खास बात ये है कि स्मार्ट रोड एक बार बन जाने के बाद पेयजल लाइन, ड्रेनेज, सीवरेज व अन्य कार्यों के लिए सड़क को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे भी शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आमतौर पर बार-बार सड़कों की खुदाई से गड्ढों से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोजेक्ट पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल होगा। प्रोजेक्ट में 1338 करोड़ की लागत से 11 सड़कों को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। जबकि 123 करोड़ से शहर में 100 स्मार्ट बसें संचालित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 11 सड़कें बनेंगी स्मार्ट

- किशन नगर चौक से प्रेमनगर
- शिमला बाईपास से प्रेमनगर
- आईएसबीटी से हरिद्वार रोड
- आराघर से रिस्पना
- रिंग रोड जोगीवाला चौक से लाडपुर तक
- रायपुर रोड सर्वे चौक से लाडपुर तक
- सहस्त्रधारा रोड किरसाली चौक से साईं मंदिर तक
- मसूरी डाइवर्जन से कुठालगेट तक
- राजपुर रोड दिलाराम चौक से राजपुर तक
- सहारनपुर चौक से आईएसबीटी तक
- मसूरी माल रोड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। केंद्र से स्वीकृत तीनों परियोजनाएं प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। प्रधानमंत्री हमेशा उत्तराखंड की चिंता करते हैं। राज्य सरकार उनके विजन के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। पहले ही ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। 
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

अब 10 नहीं 100 वार्ड होंगे स्मार्ट 

अब देहरादून के 10 नहीं बल्कि 100 वार्ड स्मार्ट होंगे। स्मार्ट सिटी लि. को एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की ओर से अनुदान दिया गया है। जिसके बाद स्मार्ट सिटी का दायरा 10 से बढ़कर 100 वार्डों तक फैल जाएगा। मौजूदा समय की बात करें तो स्मार्ट सिटी का क्षेत्रफ ल 354 हेक्टेअर है।

इसमें आराघर चौक से ईसी रोड, करनपुर बाजार, डीबीएस चौक से नैनी बेकरी, बहल चौक, राजपुर रोड, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, बिंदाल नदी के साथ ही बाएं क्षेत्र को शामिल करते हुए कांवली रोड, सहारनपुर चौक, महाराजा अग्रसेन चौक से हरिद्वार रोड से होते हुए आराघर चौक के बीच का क्षेत्र शामिल है।

स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अनुदान की राशि से शहर की  मुख्य सड़कों के साथ ही, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, सीवरेज, मल्टी यूटिलिटी डक्ट आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मौजूदा समय में 30 स्मार्ट सिटी दून की सड़कों पर दौड़ने वाली हैं। अनुदान की राशि से 100 बसें और बढ़ जाएंगी, जिससे लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिलेगी। 

स्मार्ट सिटी में अभी शामिल वार्ड 

स्मार्ट सिटी में अभी नगर निगम के 10 वार्ड शामिल थे। जिसमें करनपुर, बकरालवाला, घंटाघर, एमकेपी  का कुछ हिस्सा शामिल है। वहीं, कालिका मंदिर मार्ग, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, धामावाला, झंडावाला शामिल हैं। 

स्मार्ट सिटी का वित्तीय प्लान

स्मार्ट सिटी फंड      -     1000 करोड़
सहयोगी फंड       -     236 करोड़
पीपीपी परियोजना    -    171.5 करोड़
कुल लागत  -  1407.5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed