फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Sewer treatment plant to be built in Premnagar

देहरादूनः प्रेमनगर में 80 करोड़ की लागत से बनेगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

Thu, 28 Nov 2019 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Nov 2019 03:27 PM IST
सार

  • कैंट बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर स्वीकृति के लिए सेंट्रल कमांड को भेजा
  • स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगा काम, अगले चरण में डाकरा में बनाया जाएगा प्लांट

विज्ञापन
Dehradun: Sewer treatment plant to be built in Premnagar

विस्तार

कैंट बोर्ड गढ़ी प्रेमनगर और गढ़ी डाकरा क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने की योजना बना रहा है। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही कैंट बोर्ड प्रेमनगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाएगा। इसके लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास कर स्वीकृति के लिए सेंट्रल कमांड को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर जल निगम एसटीपी का निर्माण शुरू कर देगा। 

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र गढ़ी में अभी तक सीवर लाइन नहीं हैं। क्षेत्रवासी यहां लंबे समय से सीवर लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए अब प्रेमनगर और डाकरा-गढी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने की योजना कैंट बोर्ड ने तैयार की है। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है। प्रथम चरण में प्रेमनगर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कैंट बोर्ड की ओर से प्रस्ताव सेंट्रल कमांड को भेज दिया है। 
विज्ञापन


सीवर लाइन बिछाने के बाद सीवर के ट्रीटमेंट में कोई परेशानी न हो इसके लिए कैंट बोर्ड लाइन बिछाने के साथ-साथ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण भी करेगी। फिलहाल प्रेमनगर क्षेत्र में एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। एसटीपी का प्रस्ताव भी बोर्ड ने पास कर दिया गया है। बोर्ड में प्रस्ताव पास करने के बाद इसे भी स्वीकृति के लिए सेंट्रल कमांड को भेज दिया गया है। स्वीकृ ति व बजट मिलने के बाद जल निगम से इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। एसटीपी के निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमनगर के बाद डाकरा में भी बनाया जाएगा एसटीपी

प्रेमनगर में एसटीपी के निर्माण के बाद गढ़ी डाकरा क्षेत्र के लिए भी एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले वहां सीवर लाइन बिछाई जाएगी। यह काम प्रेमनगर में सीवर लाइन बिछाने और एसटीपी के निर्माण के बाद शुरू किया जाएगा।

कैंट बोर्ड प्रेमनगर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने की योजना बना रही है। सीवर लाइन के साथ ही यहां 80 करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। कैंट बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद इसे स्वीकृति के लिए सेंट्रल कमांड भेज दिया गया है। स्वीकृति व बजट मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
- तनु जैन, सीईओ कैंट बोर्ड  

अगले माह शुरू होंगे प्रेमनगर और डाकरा में कूड़ा निस्तारण प्लांट 

कैंट बोर्ड की ओर से कूड़े के निस्तारण के लिए गढ़ी-डाकरा व प्रेमनगर में बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट लगभग तैयार हो गए हैं। दिसंबर से दोनों जगह प्लांट में कूड़े से जैविक  खाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में इन दोनों प्लांटों का उद्घाटन किया जाएगा। कैंट बोर्ड के दो ट्रंचिंग ग्राउंड हैं। एक प्रेमनगर तो दूसरा डाकरा क्षेत्र में। इस दोनों ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन पूरे कैंट क्षेत्र से 80 से 90 टन कूड़ा जमा होता है।


आलम यह है कि दोनों ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़े से भर चुके हैं। ऐसे में कूड़ा निस्तारण कैंट बोर्ड के लिए चुनौती बन हुआ था, लेकिन अब दोनों जगह कैंट बोर्ड ने कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा दिया है। इन प्लांटों के माध्यम से बोर्ड जैविक खाद तैयार करेगा। सीईओ तनु जैन के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में दोनों प्लांट काम करना शुरू कर देंगे। दोनों प्लांटों का कैंट बोर्ड दिसंबर में उद्घाटन कर देगा। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed