Dehradun: संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सात व्यक्ति चारों ओर से उफनती धारा के बीच बने टापू पर फंस गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सीसीआर, देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सात व्यक्ति चारों ओर से उफनती धारा के बीच बने टापू पर फंस गए हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि नदी का बहाव अत्यधिक तेज था और फिसलनयुक्त तट के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। फंसे हुए लोग स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित जवानों ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से तेज बहाव के बीच सुरक्षित तरीके से टापू तक पहुंच बनाई और सुनियोजित अभियान चलाकर सभी सात लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इन्हें किया रेस्क्यू
- मुकेश (35 वर्ष), पुत्र महादेव, निवासी बल्लीवाला।
- सुशील (36 वर्ष), पुत्र इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार।
- प्रेम कुमार (27 वर्ष), पुत्र महेंद्र, निवासी सीमा द्वार।
- रोशन गुप्ता (32 वर्ष), पुत्र जनार्दन गुप्ता, निवासी सीमा द्वार।
- राजीव (30 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी सीमा द्वार।
- पवन सिंह (25 वर्ष), पुत्र इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार।
- सूरज साहनी (30 वर्ष), पुत्र सिताराम साहनी, निवासी सीमा द्वार।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.