{"_id":"5f5bb39f8ebc3e81bb743001","slug":"dehradun-ruckus-in-doon-hospital-over-death-of-a-dengue-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: डेंगू पीड़ित मरीज की मौत पर दून अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: डेंगू पीड़ित मरीज की मौत पर दून अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Fri, 11 Sep 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:58 PM IST
सार
- परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
- मरीज में कोरोना के भी थे लक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजा गया
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज में कोरोना के भी लक्षण थे। परिजनों और रिश्तेदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दून अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
भगत सिंह कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने गुरुवार दोपहर बाद राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज डेंगू के साथ ही निमोनिया से भी पीड़ित था।
विज्ञापन
साथ ही कोरोना के भी लक्षण थे। मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था। वहीं, मरीज की मौत की सूचना पर परिजन और रिश्तेदार दून अस्पताल में एकत्र हो गए। डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस और दून अस्पताल के अधिकारियों के काफी समझाने वे शांत हुए। मरीज का कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही कोरोना जांच के लिए सैंपल भी भेजा गया है।