फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Routes will be diverted for Two Yatra and processions in city today

Dehradun: शहर में आज यात्राओं और जुलूस को लेकर कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट, यहां देखें रूट प्लान

Tue, 09 Aug 2022 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Aug 2022 09:41 AM IST
सार

पुलिस ने लोगों से भी यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है, जिससे शहर में किसी तरह की जाम की समस्या उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
Dehradun: Routes will be diverted for Two Yatra and processions in city today
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अगर आप आज (मंगलवार) घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको एक बार रूट प्लान पर नजर डालनी चाहिए। जिससे आप भीषण जाम और तमाम तरह की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं। दरअसल, आज शहर में तिरंगा शोभा यात्रा, टपकेश्वर मंदिर की ओर से भव्य शोभा यात्रा और मोहर्रम पर जुलूस निकलने वाला है। जिसे लेकर यातायात पुलिस ने शहर में विभिन्न जगहों पर रूट डायवर्ट किए हुए हैं।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने लोगों से भी यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है, जिससे शहर में किसी तरह की जाम की समस्या उत्पन्न न हो। अधिकारियों के अनुसार तिरंगा यात्रा में करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके अलावा मोहर्रम के जुलूस और टपकेश्वर शोभा यात्रा में भी हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन


टपकेश्वर मंदिर शोभा यात्रा को लेकर रूट प्लान 
- शोभा यात्रा के शिवाजी धर्मशाला से निकलने पर आईएसबीटी की ओर से आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान लाल पुल, भंडारी भाग से भी यातायात डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक पर यातायात नहीं आएगा। बल्लीवाला, लक्ष्मण चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभा यात्रा के झंडा बाजार, पलटन बाजार पहुंचने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
-शोभा यात्रा के चकराता रोड पहुंचने पर सड़क के एक ओर शोभा यात्रा को चलाया जाएगा और दूसरे मार्ग पर दोनों ओर के यातायात को चलाया जाएगा। भारी वाहनों (बस) को घंटाघर से दिलाराम की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा को लेकर रूट प्लान
- सुबह साढ़े सात बजे तिरंगा यात्रा के गांधी पार्क से शुरू होने पर यातायात को ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा से कनक चौक होते हुए दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। 

- ओरियेंट चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।
- तिरंगा यात्रा के घंटाघर से यू-टर्न करने पर घंटाघर से ओरियेंट जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। 
- तिरंगा यात्रा के ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर जाने पर कनक चौक से ट्रैफिक को पैसिफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। 
- पैसिफिक तिराहा से कनक चौक ओरियेंट की ओर तिरंगा यात्रा के पहुंचने पर कनक चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा। इसके अलावा कनक चौक से ओरियेंट चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।
 -यात्रा के ओरियेंट चौक से गांधी पार्क पहुंचने पर सभी डायवर्ट प्वाइंटों पर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed