{"_id":"64f565d577b4d3164507040a","slug":"dehradun-religious-place-demolished-in-premnagar-police-force-deployed-attempt-to-disturb-communal-harmony-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, प्रेमनगर में तोड़ा गया धार्मिक स्थल, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, प्रेमनगर में तोड़ा गया धार्मिक स्थल, पुलिस फोर्स तैनात
Mon, 04 Sep 2023 03:14 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:14 PM IST
सार
प्रेमनगर में धार्मिक स्थल तोड़े जाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस वीडियो के आधार पर प्रेमनगर थाने द्वारा संज्ञान लेते हुए मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को एक वीडियो के जरिए धार्मिक स्थल तोड़े जाने की जानकारी मिली। गडरिया मोहल्ला ठाकुरपुर रोड टी स्टेट थाना प्रेमनगर में एक पुरानी मजार थी। यहां साई बाबा की फोटो भी थी जिसको राधा धोनी सेमवाल व उनके अन्य साथियों द्वारा तोड़ा गया है और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस वीडियो के आधार पर प्रेमनगर थाने द्वारा संज्ञान लेने लेते हुए थाना प्रभारी अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Corbett Tiger Reserve: बाघिन को अब पूरा जीवन पेट में धंसे तार के साथ जीना होगा, सर्जरी से जान को खतरा
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की इजाजत नहीं है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।