{"_id":"5e5c7be28ebc3ef3fe622ab1","slug":"dehradun-registration-of-bs-6-model-vehicle-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों का पंजीकरण शुरू, एक अप्रैल से बंद होगा बीएस-4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों का पंजीकरण शुरू, एक अप्रैल से बंद होगा बीएस-4
Mon, 02 Mar 2020 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 02 Mar 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Bajaj Auto
वैसे तो केंद्र सरकार ने बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों के पंजीकरण की तिथि एक अप्रैल निर्धारित की है, लेकिन इससे पहले ही राजधानी दून में बीएस-6 मॉडल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। परिवहन विभाग में उनका पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। ऑटोमोबाइल संचालकों का कहना है कि जल्द ही पेट्रोल, डीजल में बीएस-6 मॉडल की तमाम गाड़ियां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद ने बताया कि बीएस-6 मॉडल की गाड़ियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। अभी मारुति व हुंडई कंपनियों की गाड़ियां पंजीकरण के लिए आ रही हैं। वाहन स्वामियों की सुविधाओं को देखते हुए बीएस-4 व बीएस-6 दोनों मॉडल की गाड़ियाें का पंजीकरण किया जा रहा है। एक अप्रैल के बाद बीएस-4 मॉडल की गाड़ियों का पंजीकरण पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन