Dehradun Rainfall: उफान पर आई टोंस नदी, सेल्फी लेते वक्त बहे दो युवकों को बचाया, दो टापू पर फंसे
Dehradun Rainfall News: ऊंचाई वाले इलाकों पर बारिश के कारण टोंस नदी का अचानक जल स्तर बढ़ गया। पुलिस ने आसपास के इलाकाें में मुनादी कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के कारण टोंस नदी अचानक उफान पर आ गई। इसमें एक के बाद एक दो जगहों पर चार युवकों के बहने की सूचना आई। पहली घटना में दो युवक सेल्फी लेते वक्त एक टापू से नदी में गिर गए। आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची तो पुल से रस्सी डालकर उन्हें ऊपर खींच लिया गया। वहीं, दूसरी तरफ जलवायु टावर के पास दो युवक पानी में बहकर टापू पर फंस गए। इन्हें निकालने के लिए मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है।
गौरीकुंड में लापता 20 लोगों की तलाश: चार दिन से मलबे में एक-एक चीज खंगाल रहे जवान, नहीं मिल रहा कोई 'निशान'
सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों पर बारिश के कारण टोंस नदी का अचानक जल स्तर बढ़ गया। पुलिस ने आसपास के इलाकाें में मुनादी कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि दो युवक नदी में बह गए हैं।
#WATCH | Water flows down the steps of Tapkeshwar Mahadev Temple located near Dehradun city as heavy rain lashes the area #Uttarakhand pic.twitter.com/lHz2fGd0Vd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 7, 2023
पुल से रस्सी फेंककर निकाला बाहर
इस पर पुलिस ने नदी के दोनों ओर से मोर्चा संभाला। एक टीम उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सामने पुल पर भी खड़ी हो गई। दोनों युवक चिल्लाते हुए पानी में बहते हुए पुल के नीचे से निकलने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने वहां रस्सी फेंक दी। दोनों युवकों को इन रस्सियों के सहारे ऊपर खींच लिया गया। बचाए गए युवकों के नाम अनिल कुमार और जिम्मेदार निवासी बिहार हैं।
टापू पर युवकों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
उधर, झाझरा में जलवायु टावर के पीछे भी दो युवकों के बहने की सूचना मिली। पता चला कि दोनों युवक पानी में बहकर एक टापू पर पहुंच गए हैं। रात के अंधेरे में पुलिस को रेस्क्यू अभियान चलाने में मुश्किल आईं तो एनडीआरएफ को सूचना दी गई। पास ही के कैंप से एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों की तलाश शुरू की। देर रात तक युवकों की तलाश जारी थी।