{"_id":"66aa58cb6d3c548f4300c147","slug":"dehradun-rainfall-mussoorie-doon-road-closed-due-debris-and-boulders-fall-on-road-vehicle-stuck-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rainfall: भारी बारिश के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से रास्ता बंद, दोनों तरफ फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rainfall: भारी बारिश के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से रास्ता बंद, दोनों तरफ फंसे वाहन
Wed, 31 Jul 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:02 PM IST
सार
मसूरी-देहरादून मार्ग कोल्हूखेत हनुमान मंदिर के निकट पहाड़ से मलबा और बोल्डर आने से मुख्य मार्ग बंद हो गया। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहन चालक फंस गए।
विज्ञापन
देहरादून मसूरी रोड पर आया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूसलाधार बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग कोल्हूखेत के पास शाम छह बजे पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। समाचार लिखे जाने तक लोनिवि की ओर से अवरुद्ध मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को शहर में 31वें दिन भी बारिश हुई। मसूरी-देहरादून मार्ग कोल्हूखेत हनुमान मंदिर के निकट पहाड़ से मलबा और बोल्डर आने से मुख्य मार्ग बंद हो गया। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहन चालक फंस गए। मसूरी निवासी मनुजय टम्टा ने बताया कि देहरादून से मसूरी के लिए बस से निकला था।
विज्ञापन
Haridwar: भारी बारिश से उफान पर आई सूखी नदी, तेज बहाव में बहा रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक, तस्वीरें
विज्ञापन
शाम छह बजे पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। लोनिवि के एई राजेन्द्र पाल ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी और बोल्डर को काटने के लिए मशीन भेजी गई है। देर रात तक सड़क खुलवाने का प्रयास जारी रहा।