{"_id":"5f07fcaf8ebc3e639d78f3f3","slug":"dehradun-pushpashni-builders-accused-of-grabbing-40-crore-rupees-more-than-60-people-had-given-money-for-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : पुष्पांजलि बिल्डर्स पर 40 करोड़ हड़पने का आरोप, 60 से ज्यादा लोगों ने फ्लैट के लिए दी थी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून : पुष्पांजलि बिल्डर्स पर 40 करोड़ हड़पने का आरोप, 60 से ज्यादा लोगों ने फ्लैट के लिए दी थी रकम
Fri, 10 Jul 2020 11:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नामी बिल्डर पर लोगों के 40 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगने का आरोप लगा है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। जबकि, 60 से 70 शिकायतें पुलिस के पास आईं हैं। आरोप है कि बिल्डर ने उन्हेें कई साल तक झांसा दिया, लेकिन फ्लैटों पर कब्जा नहीं दे सका। अब बिल्डर के फोन और दफ्तर बंद हैं। मुकदमे में सात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
राजपुर थाने में कविता भाटिया नाम की महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार कविता भाटिया ने पुष्पांजलि बिल्डर्स से मार्च 2017 में एक फ्लैट के लिए 1.15 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट किया था। बिल्डर ने दीवाली 2017 या 2018 में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया था। उन्होंने समय सीमा बीतने पर संपर्क किया तो बिल्डर ने मेल के माध्यम से कुछ दिन का समय और मांगा। तब तक कविता भाटिया 58 लाख रुपये दे चुकी थीं।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद कंपनी के सभी अधिकारियों ने फोन भी बंद कर दिए। साथ ही अब कंपनी का दफ्तर भी बंद है। कविता भाटिया ने पुष्पांजलि रिएलएम एंड इंफ्राटेक लिमिटेड के डायरेक्टर दीपक मित्तल, सब डायरेक्टर राखी मित्तल, राजपाल वालिया, रोहित, रितेश, परमिंदर और निखिल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन
उधर, लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बिल्डर की ख्याति को देखते हुए ही पैसे दिए थे। किसी ने 50 लाख तो किसी ने 30 से 40 लाख रुपये तक बिल्डर को दिए। अब फिलहाल बिल्डर के ऑफिस पर ताला लगा है। अब तक की जांच में जो नंबर मिले हैं उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
कई प्रोजेक्ट चल रहे थे शहर में
पुष्पांजलि बिल्डर्स के शहर में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने वाले ज्यादातर लोगों ने ओरचिड नाम के प्रोजेक्ट में पैसा लगाया था। इस प्रोजेक्ट में लग्जरी अपार्टमेंट बन रहे थे। लोगों के अनुसार उन्हें रेरा ने भी शिकायत करने की अनुमति दी है।
अभी एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ 60 से ज्यादा लोगों की शिकायतें आई हैं। इन सभी को भी इस मुकदमे में शामिल कर जांच की जा रही है। अभी बिल्डर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। - राजेश शाह, थानाध्यक्ष राजपुर