फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Prayagraj Link Express will now operate five days a week, new system will be implemented from June 10

देहरादून- प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस का अब सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन, दस जून से नई व्यवस्था लागू

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dehradun-Prayagraj Link Express will now operate five days a week, new system will be implemented from June 10
देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में तीन दिन के बजाय पांच दिन किया जाएगा। यह व्यवस्था दस जून से लागू की जाएगी। इससे संबंधित रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस का संचालन पहले सप्ताह के सातों दिन किया जा रहा था, लेकिन कोरोना संकट के चलते और यात्रियों की संख्या कम होने पर इसे तीन दिन चलाया जा रहा था। अब एक बार फिर यात्रियों की संख्या पहले जैसी हो गई है। लिहाजा ट्रेन का संचालन सप्ताह में पांच दिन कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, दून से ट्रेन सोमवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को चलती थी। अब इसका संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। इसी तरह प्रयागराज से देहरादून के बीच ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। प्रयागराज से देहरादून के बीच ट्रेन के संचालन की नई व्यवस्था सात जून से लागू कर दी जाएगी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed