फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police

तस्करों को घेरने गए सीओ खुद घिरे, हुई अभद्रता

Wed, 10 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
dehradun police
शराब तस्करी की शिकायत पर बिंदाल बस्ती में दबिश देने पहुंचे सीओ को तस्करों के साथियों ने घेर लिया। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी के साथ उन्होंने अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि उनके साथ तस्करों ने मारपीट भी की, लेकिन सीओ ने इस तरह की बात से इनकार किया है। इधर, इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया और एसएसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात सीओ सिटी शेखर सुयाल अपनी टीम के साथ सादे कपड़ों में बिंदाल बस्ती गए थे। जैसे ही उनकी टीम घनी बस्ती में पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान लोगों ने उनसे अभद्रता भी की, लेकिन सही समय पर उनके हमराह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। हथियार से लैस हमराह को देखकर लोग भाग निकले। इस कार्रवाई के दौरान तस्कर राकेश कुमार पकड़ा भी गया, जिसके पास से शराब के 55 पव्वे बरामद हुए थे। पुलिस की इस किरकिरी के बाद अधिकारियों में भी खासी चर्चा है। हालांकि, सीओ से मारपीट की बात से इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय ने इस घटना पर खासी नाराजगी जताई है। महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस को शीघ्र कार्रवाई का आदेश दिया है। साथ ही बिंदाल बस्ती और जिस क्षेत्र में भी शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है, वहां पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदाल बस्ती क्षेत्र में पार्षद रह चुके घोंचू नाम के शराब तस्कर की पैठ मानी जाती है। यहां कई बार उसके गोदामों पर छापे भी पड़ चुके हैं। पिछले साल आबकारी विभाग ने उसके यहां से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया था। अच्छी राजनीतिक पकड़ के चलते पुलिस घोंचू पर हाथ डालने से कतराती है।
कोट :
सीओ सिटी सादे कपड़ों में थे। कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता की है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed