फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Caught Warehouse and vehicle full of Haryana liquor three arrested

Dehradun: हरियाणा की शराब पर उत्तराखंड का मोनोग्राम लगाकर करते थे सप्लाई, गोदाम और वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Sep 2024 12:06 AM IST
सार

पुलिस टीम ने यूटिलिटी वाहन पकड़ा था। इसमें देखा तो पता चला कि शराब की 15 पेटियां लदी हुई थीं। यह शराब हरियाणा में बिक्री वाली थी।

विज्ञापन
Dehradun Police Caught Warehouse and vehicle full of Haryana liquor three arrested
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की शराब पर उत्तराखंड के मोनोग्राम और लेबल लगाकर बेचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक गोदाम और वाहन भी पकड़ा है, जिससे बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद हुई है। तीनों आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गोदाम से हजारों मोनोग्राम, स्टीकर और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने सप्लाई के लिए प्रयोग किए जा रहे वाहन को भी सीज किया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में की गई। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह की टीम ने यूटिलिटी वाहन पकड़ा था। इसमें देखा तो पता चला कि शराब की 15 पेटियां लदी हुई थीं। यह शराब हरियाणा में बिक्री वाली थी। चालक से पूछताछ में पता चला कि यह शराब साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान में ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मकान पर छापा मारा तो अंदर से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मौके पर एक कमरे में 15 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। साथ ही उत्तराखंड आबकारी के मोनोग्राम, शराब के स्टीकर व अन्य सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों फईम निवासी बुड्डी, थाना मंडावली, अहसान निवासी टीप, थाना मंडावर और मोसिन निवासी नया गांव, थाना मंडावली, बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यहां सस्ती शराब लाकर इस पर उत्तराखंड का स्टीकर लगाकर बेचते थे। इससे अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे थे। इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। एक व्यक्ति वहां से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Raid in Liquor Shop: एक छोर पर डीएम और आयुक्त कर रहे थे चेकिंग, दूसरे पर हो रही थी ओवर रेटिंग

Trending Videos



साहिल नाम का व्यक्ति लाता है हरियाणा से शराब
बरामद शराब में हरियाणा के साथ-साथ कुछ शराब चंडीगढ़ की भी है। आरोपियों ने बताया कि वे साहिल नाम के युवक के लिए काम करते हैं। साहिल ही हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब तस्करी कर लाता है। इसके बाद इन्हें उत्तराखंड का दर्शाकर देहरादून और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता है।

मशीन से उतारते हैं बोतल का लेबल
आरोपियों के पास से बहुत से उपकरण बरामद हुए हैं। इनसे वह स्टीकर और मोनोग्राम उतारते थे। शराब की बोतलों के स्टीकर को उतारने के लिए आरोपी हीटींग मशीन का प्रयोग करते हैं। इससे यह स्टीकर पूरी तरह निकल जाता है। इसके बाद इस पर फोर सेल इन उत्तराखंड ओनली लिखा हुआ शराब के ब्रांड का लेबल लगा दिया जाता है। ताकि, यह शराब उत्तराखंड की ही लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed